बड़ी खबर

विदेश मंत्री ने माना, लद्दाख में बहुत गंभीर स्थिति


नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान आया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लद्दाख की स्थिति को 1962 के बाद से सबसे गंभीर करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 45 सालों में सीमा पर पहली बार हमारे सैनिकों की मौत हुई है। एलएसी पर दोनों पक्षों की तरफ से बड़ी संख्या में सैनिकों बलों की तैनाती की गयी है। विदेश मंत्री का कहना है कि अगर पिछले एक दशक को देखें तो चीन के साथ कई बार सीमा विवाद सामने आये है। उनमें से कुछ डेपसांग, चूमर और डोकलाम में हुए है। भारत चीनी पक्ष से सैन्य और कूटनीतिक दोनों तरीको का इस्तेमाल कर रहा है। भारत-चीन के संबंधों के भविष्य को लेकर जयशंकर ने कहा कि दोनों देश अगर मिलकर काम करें तो ये सदी एशिया की होगी, लेकिन इसमें कई समस्याएं भी हैं।

भारत और चीन के बीच गंभीर सीमा विवाद
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि यदि बातचीत फेल हुई, तो भारत के पास सैन्य विकल्प मौजूद है। लेकिन इसका इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत और राजनयिक विकल्प निष्फल साबित हो जाएगे। एलएसी पर विवाद सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच हर स्तर पर सैन्य वार्ता हो चुकी है। इसमें लेफ्टिनेंट-जनरल स्तर की वार्ता शामिल है। वहीं राजनयिक स्तर पर भी बातचीत जारी है। हालांकि, बातचीत में अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेसी होंगे भाजपा में शामिल

Thu Aug 27 , 2020
भाजपा ने बनाई योजना, सांवेर के कार्यक्रम में मंच पर आएंगे कांग्रेसी इन्दौर। कल कुछ कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री के सामने मंच पर भाजपा की सदस्यता दिलाने की तैयारी है। हालांकि अभी भाजपा की ओर से कोई नाम घोषित नहीं किया गया है। अधिकृत रूप से उनके चार कार्यक्रम तय किए गए हैं। एक कार्यक्रम भीड़भाड़ […]