भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जालसाजों ने प्लॉट के नाम पर दस लोगों से हड़पे 35 लाख

  • फर्जीवाड़े के मामले में पहले ही जेल में बंद है आरोपी

भोपाल। राजधानी और उसके आसपास सटे क्षेत्रों में प्लॉट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने और अमानत में ख्यानत करने के लगातार मामले सामने आते जा रहे हैं। लोग प्लॉट के नाम पर शातिर जालसाजों के झांसे में आते जा रहे हैं। ताजा मामला बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है, जहां शातिर ठकों ने प्लॉट के नाम पर दस लोगों से 35 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी अयोध्या नगर और बिलखिरिया क्षेत्र में आधा सैकड़ा लोगों को चूना लगा चुके हैं। पहले दर्ज धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है। बिलखिरिया थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अशोक शर्मा भोपाल में रहते हैं। अशोक के साथ करीब दस लोगों ने कान्हासैया में राहुल सिंह चौहान, शिवम नामदेव और हब्बू खान के संपकज़् में अप्रैल 2014 में अए थे। राहुल सिंह प्रापर्टी डीलर है, वह कान्हासैया में एक किसान की जमीन को पॉवर ऑफ अटार्नी पर लेकर प्लॉट काट रहा था। शर्मा सहित दस लोगों ने कीरब 35 लाख रुपए राहुल चौहान को देकर प्लॉटों की रजिस्ट्री कराई थी। आरोपी राहुल ने ग्राहकों से पैसा लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री फ र्जी दस्तावेजों के सहारे लोगों के नाम करा दी, लेकिन पैसे किसान को नहीं दिए। किसान को पैसे नहीं दिए तो उसने राहुल को दी गई पॉवर ऑफ अटॉर्नी ड्डरद्द करा दी। इस कारण जिन लोगों ने प्लॉट खरीदे उन लोगों के नाम जमीन का नामांतरण नहीं हो सका। फ रियादियों को आरोपियों ने काफ ी समस तक छकाया फि र पैसे वापस करने से मना कर दिया। आरोपियों के खिलाफ बिलखिरिया और अयोध्या नगर थाने में करीब एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। आरोपियों ने जब राशि वापस करने से मना कर दिया तो सभी फ रियादियों ने एक साथ मिलकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। टीआई ने बताया कि राहुल चौहान मुख्य आरोपी है। वह और शिवम नामदेव धोखाधड़ी के आरोप में फि लहाल जेल में हैं।

Share:

Next Post

हत्या के फरार आरोपी की तलाश में छापे मारी कर रही पुलिस

Sun Oct 4 , 2020
भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में ग्राम ललरिया में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की परिवार के ही चार लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमें सूचनाओं के अधार पर उसके […]