भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में ग्राम ललरिया में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की परिवार के ही चार लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमें सूचनाओं के अधार पर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज ने बताया कि ललरिया में रहने वाले कदीर खान (60) के घर के सामने नाली में उनके भाई शौकत के घर का पानी बहता है। कदीर का घर करीब तीन फ ीट पतली गली में है। इसमें आने-जाने, पानी भरने और नाली का पानी घर के बाहर बहने के कारण अक्सर दोनों परिवारों में विवाद होता रहता था। शनिवार की दोपहर पानी निकासी को लेकर दोनों परिवार की महिलाओं में विवाद हो रहा था, तभी कदीर खान ने बाहर आकर गली गलौज शुरू कर दी। उनको गाली गलौच करते देख शौकत, उनके बेटे शराफ त, असद और रिश्तेदार हबीब भी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने कदीर को गाली गलौच करने से रोका, जिस पर विवाद बढ़ गया। इस दौरान चारों ने कदीर का गला पकड़ लिया, जिससे वह गिर गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Share:Related Articles
अनूपपुर के सयुंक्त कलेक्टर रमेश सिंह ने ठोकी चुनावी ताल
कमलनाथ से मुलाकात के बाद दिया इस्तीफा भोपाल। मप्र की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो, लेकिन जंग तेज हो गई है। यह चुनाव रोचक मोड़ पर है, जहां दल बदल कर नेता मैदान में हैं, तो वहीं एक प्रशासनिक अधिकारी भी चुनाव लडऩे ताल ठोक रहे […]
मप्रः मुख्यमंत्री आज पद्मश्री सम्मान पाने वालों को करेंगे सम्मानित
– इस वर्ष प्रदेश की 5 विभूतियों को दिया जायेगा पद्मश्री सम्मान भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) शुक्रवार, 04 फरवरी को मध्यप्रदेश की उन विभूतियों को सम्मानित (Padma Shri awardees honored) करेंगे, जिन्हें इस वर्ष पद्मश्री सम्मान दिये जाने की घोषणा हुई है। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास पर शाम को […]
भारत को जोडऩे की अपेक्षा जिम्मेदार लोग तोडऩे का प्रयास कर रहे
भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम में बोले कमलनाथ भोपाल। आज से कुछ साल पहले हम भारत जोडऩे की बात नहीं करते थे, क्योंकि भारत के इतिहास में नफरत, स्वार्थ की भावना लोगों में नहीं थी। प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सौहाद्र्र की भावना लोगों में थी। आजादी के बाद बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने देश के लिए […]