जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

अगर सावन में घुमने जाने का प्‍लान बनाएं हो तो, यहां जाना न भूले

नई दिल्‍ली (New Dehli)। सावन (Monsoon) का पवित्र (Holy) महीना चल रहा है। यह माह भगवान (God) शिव को समर्पित (Dedicated) है। भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न (Happy) करने के लिए भक्त विधि-विधान (law and order) से पूजा (Prayer) करते हैं और उपवास भी रखते हैं। माना जाता है कि सच्चे दिल से महादेव की आराधना करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है।इस माह में शिव मंदिरों में भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। इस खास माह में भोलेनाथ का दर्शन करने का विशेष महत्व है।अमरनाथ की गुफा हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, लेकिन इसके अलावा भी देश में भगवान शिव की कई गुफाएं हैं। तो आइए जानें इन गुफाओं के बारे में…


कोटेश्वर गुफा, उतराखंड
कोटेश्वर गुफा शिव जी की गुफा है। यह गुफा अलकानंद नदी के किनारे स्थित है। इस कोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह उतराखंड के रूद्रप्रयाग जिले से कुछ दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बना है। इस गुफा के आसपास प्राकृतिक के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।

बादामी गुफाएं, कर्नाटक
यह खूबसूरत गुफा कर्नाटक के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। इस गुफा के अंदर चार मंदिर बने हुए हैं। इनमें से एक मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। अगर आप कर्नाटक घूमने जाएं, तो इस गुफा का दर्शन जरूर करें।

पल्लव गुफाएं, केरल
पल्लव गुफाएं केरल के तिरुचिरापल्ली रॉक फोर्ट में स्थित है। इसमें भगवान शिव और भगवान विष्णु के मंदिर मौजूद हैं। यह स्थान भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सावन महीने में आप इस पवित्र स्थान का दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं।

मंडपेश्वर गुफाएं, मुंबई
मंडपेश्वर गुफाएं भगवान शिव को समर्पित है। गुफाओं को काटकर इस मंदिर का निर्माण करीब 1600 साल पहले किया गया था। यहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ होती है।

एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र
एलीफेंटा गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित है। यह मुंबई से लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित है। आप इस गुफा के अंदर भगवान शिव के कई रूपों को देख सकते हैं। आप यहां अन्य देवताओं के शानदार मूर्तियों का भी दीदार कर सकते हैं। गुफा की दीवारें काफी आकर्षक नजर आती हैं। इन्हें पत्थर से बेहतरीन तरीके से तराशा गया है।

Share:

Next Post

नीतीश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा - जेपी नड्डा

Wed Jul 19 , 2023
नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) जेपी नड्डा (JP Nadda)ने कहा कि नीतीश सरकार (Nitish Government) की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ (Against Anti-People Policies) भाजपा का संघर्ष (BJP’s Struggle) निरंतर जारी रहेगा (Will Continue) । पटना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह […]