देश

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नए चुनाव आयुक्त नियुक्त

नई दिल्ली। सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राजीव कुमार को देश का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अशोक लवासा की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल में इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव कुमार के पदभार ग्रहण करने की तारीख से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इससे पहले अशोक लवासा ने 31 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अगले महीने एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष का पद संभालने वाले हैं।
कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया, ‘संविधान के अनुच्छेद 324 के क्लॉज (2) के तहत राष्ट्रपति ने श्री राजीव कुमार (IAS रिटायर्ड) को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके ऑफिस संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।’ राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। राजीव कुमार वित्त सचिव भी रह चुके हैं। उनके पास सार्वजनिक और प्रशासनिक क्षेत्र का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। राजीव कुमार 1 सितंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे।

Share:

Next Post

इस मुस्लिम देश के नोटों पर बने हुए है गणेश जी

Sat Aug 22 , 2020
आज देश भर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है।कोई भी कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूरी समझी जाती है. भगवान गणेश को परम पूजनीय माना जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दूनिया में गणपति के उपासक हैं। गणेश भगवाने से जुड़े कई तथ्य हैं लेकिन इनमें से […]