बड़ी खबर

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति का निधन

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Former President Pratibha Patil) के पति देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर पुणे के केईएम अस्पताल (KEM Hospital) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर देवी सिंह शेखावत मूलत: राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले थे। उनका गांव सीकर जिले में छोटी लोसल था। बाद में वे महाराष्ट्र के जलगांव में बस गए थे। देवी सिंह शेखावत अमरावती के मेयर रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका सराहनीय योगदान रहा है।

उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन की तरफ से संचालित कॉलेज के प्राचार्य भी रहे। अमरावती से वे 1985 में विधायक चुने गए थे। बता दें कि प्रतिभा पाटिल 2004 में राजस्थान की राज्यपाल बनी थीं। इसके बाद 2017 में प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनी थीं।


महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि डॉक्टर देवी सिंह शेखावत एक लोकप्रिय नेता और समर्पित कार्यकर्ता थे। अमरावती के मेयर और बाद में महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया था। वे जाने-माने शिक्षाविद् थे। मैं दिवंगत शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं।

Share:

Next Post

राजू पाल हत्याकांड मामले के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या

Fri Feb 24 , 2023
प्रयागराज: पूर्व बीएसपी विधायक राजू पाल (Former BSP MLA Raju Pal) हत्याकांड मामले के गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj of Uttar Pradesh) में शुक्रवार को गोली मार दी गई. उनके अलावा दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है. सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल और एक अन्य शख्स की […]