
नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान पर (potential military action against Iran)संभावित सैन्य कार्रवाई का विरोध अपने चरम पर पहुंच गया(reached its peak in the US) है। हाल ही में यूएस सीनेट की (Armed Services Committee) की सुनवाई के दौरान अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व मरीन ब्रायन मैकगिनेस(Marine Brian McGinness protested) ने ईरान पर अमेरिकी और इजरायल के हमले के विरोध में(against the US and Israeli attack on Iran) प्रदर्शन किया। ब्रायन मैकगिनेस 2000 से 2004 तक यूनाइटेड स्टेट्स (sergeant in the United States Marine Corps from 2000 to 2004.)मरीन कॉर्प्स में सार्जेंट रह चुके हैं।
मैकगिनेस सुनवाई के दौरान जोर देकर कह रहे थे कि “कोई भी सैनिक इजरायल के लिए नहीं लड़ना चाहता।” उनका यह बयान पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों के खिलाफ बढ़ते विरोध की पहचान बन गया।
“We don’t want to fight a war with Iran for Israel.” — Former Marine Sgt. Brian McGuinness
He said those words. They broke his arm.
— sarah (@sahouraxo) March 4, 2026
हाथ टूटने की घटना
जब कैपिटल पुलिस ने मैकगिनेस को सुनवाई हॉल से बाहर निकालने की कोशिश की, तो उन्होंने दरवाजे का फ्रेम पकड़ लिया। इसी दौरान झड़प में उनका हाथ टूट गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी और अमेरिकी सांसद टिम शीही प्रदर्शनकारी को बाहर निकालने में शामिल थे। झड़प के दौरान कमरे में मौजूद लोग चिल्लाते रहे, “उसका हाथ… ओह माय गॉड!”
सांसद की सफाई
घटना के बाद सांसद टिम शीही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मैकगिनेस “टकराव के इरादे से” आए थे और पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी। शीही ने लिखा कि वह स्थिति को शांत करने और हिंसा रोकने में मदद कर रहे थे।
वीडियो वायरल और बहस तेज
मैकगिनेस पर हुई यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इसने अमेरिका में ईरान नीति, युद्ध विरोध और सैनिकों की भूमिका को लेकर नई बहस को जन्म दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना अमेरिकी राजनीति में ध्रुवीकरण और पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दों पर गहरी असहमति को दर्शाती है।
पूर्व सैनिक का यह साहसिक विरोध और सांसदों की प्रतिक्रिया अमेरिका में सुरक्षा, मानवाधिकार और सैन्य नीति के विवादों को लेकर बहस को और तेज कर देगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved