बड़ी खबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन नहीं रहे, मोहाली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

चंडीगढ़ (Chandigarh)। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन (Former Union Minister Harmohan Dhawan) नहीं रहे। उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल (Max Hospital Mohali) में शनिवार रात अंतिम सांस ली। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन (Former Union Minister Harmohan Dhawan) काफी लंबे समय से बीमार (chronically ill) चल रहे थे और 83 वर्ष की उम्र में उनकी मैक्स हॉस्पिटल मोहाली मैं मौत हो गई।


उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में हरमोहन धवन का राजनीतिक कद काफी ऊंचा रहा। वे निर्विवाद नेता के रूप में जाने व पहचाने जाते रहे हैं। निचले स्तर के मतदाताओं खासकर शहर के साथ लगती कॉलोनियों में उनकी अच्छी पकड़ थी। धवन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। इसके बाद वह कांग्रेस, बसपा बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। फिलहाल धवन आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।

उल्लेखनीय है कि हरमोहन धवन उन नेताओं में से थे, जो सिर्फ देना जानते थे, लेना नहीं। वो समाजवादी विचारधारा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मेंबर पार्लियामेंट सत्यपाल जैन ने कहा कि वे एक बेचारी नेता थे और उनके जाने से हम सभी को नव पूरा होने वाली कमी हुई है।

Share:

Next Post

भाजपा ने मप्र में डॉ महेंद्र सिंह को बनाया लोकसभा चुनाव प्रभारी, सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त

Sun Jan 28 , 2024
भोपाल (Bhopal)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) ने आगामी लोकसभा चुनाव (upcoming lok sabha elections) की तैयारियों के बीच शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति (Appointment of in-charges for Lok Sabha elections) कर दी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में डॉ महेन्द्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया है, […]