img-fluid

ठाणे के कोविड अस्पताल के मेडिकल शॉप में आग, चार मरीजों को किया शिफ्ट

August 12, 2020

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के मेडिकल शॉप में आग लग गई। आग लगने के बाद आईसीयू में भर्ती चार कोरोना मरीजों को शिफ्ट किया गया। बता दें कि यह घटना रात के करीब 11 बजे की है।
ठाने नगर निगम ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल के मेडिकल शॉप में मंगलवार रात 11 बजे अचानक से आग लग गई। इसके बाद आईसीयू में भर्ती चार कोरोना मरीजों को तुरंत अन्यत्र शिफ्ट किया गया।
बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के एक कोविड 19 सेंटर में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 9 कोरोना मरीजों की जान चली गई थी। इसके बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने जान गंवानेवाले लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही। जानकारी के लिए बता दें कि यह कोविड 19 सेंटर विजयवाड़ा में स्वर्णा पैलेस होटल में बनाया गया था। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में भी एक कोविड सेंटर में आग लग चुकी है।

Share:

  • अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस से की ये अपील 

    Wed Aug 12 , 2020
    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने होने जा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई की बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। मुंबई पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। बाद में सुशांत की पिता द्वारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर बिहार में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved