देश

बुली बाई एप मामले का चौथा आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

मुंबई । बहुचर्चित बुली बाई एप मामले (Bulli Bai App Cases) के चौथे आरोपित को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ओडिशा (Odisha) से गिरफ्तार (Arrested) किया है। मुंबई पुलिस ओडिशा से नीरज सिंह (28 वर्ष) को मुंबई ला रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की जमानत पर निर्णय बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुरक्षित रखा है।


मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार उसके साइबर सेल ने आरोपित श्वेता सिंह, विशाल झा व मयंक रावल से मिली जानकारी के आधार पर नीरज सिंह को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले सुली डील मामले में दिल्ली पुलिस ने नीरज विश्रोई, ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस श्वेता सिंह, विशाल झा , मयंक रावल से सुली डील मामले में भी पूछताछ कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि नीरज सिंह को मुंबई लाकर पुलिस बुली बाई एप व सुली डील एप, इन दोनों मामलों में पूछताछ करने वाली है। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम महिलाओं के फोटो की नीलामी मामले में इन चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Thu Jan 20 , 2022
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav of Independence)से स्वर्णिम भारत (Golden India) की ओर’ कार्यक्रम (Program) का बटन दबाकर उद्घाटन किया (Inaugurated) । पीएम ने इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ […]