खेल

फ्रेंच ओपन: पुरुष युगल में बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी हारी, जीवन-बालाजी की जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर

– तीसरी भारतीय जोड़ी युकी भांबरी-साकेत माइनेनी ने पहले दौर में दर्ज की जीत

पेरिस (Paris)। फ्रेंच ओपन 2023 (French Open 2023) में बुधवार का दिन भारतीय टेनिस खिलाड़ियों (Indian tennis players) के लिए कुछ खास नहीं रहा। एक ओर जहां रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन (Australian partner Matthew Ebden) के साथ पहले दौर की बाधा को पार नहीं कर सके, वहीं एक अन्य भारतीय पुरुष जोड़ी जीवन नेदुनचेझियान (Jeevan Nedunchezhiyan) और एन. श्रीराम बालाजी (N. Sri Ram Balaji) को भी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए बस एक ही अच्छी खबर है कि उसकी तीसरी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी युकी भांबरी-साकेत माइनेनी ने पहले दौर में जीत दर्ज की है।


भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस छठी वरियता वाली जोड़ी बोपन्ना-एब्डेन को फ्रांस की गैर वरियता प्राप्त जोड़ी सदियो डौम्बिया और फैबियन रेबोल ने दो सीधे सेट में हरा दिया। बोपन्ना-एब्डेन को 5-7 और 6-7 (7) से हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं, दिन के खेल में जीवन नेदुनचेझियान और एन. श्रीराम बालाजी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को इल्या इवशका और अलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने मात दी। यहां भी भारतीय खिलाड़ियों को दो सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इवशका और पोपिरिन ने जीवन-बालाजी को 6-3, 6-4 से परास्त किया। हालांकि युकी भांबरी और साकेत माइनेनी के रूप में तीसरी भारतीय पुरुष जोड़ी ने पहले दौर में जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों में भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस भारतीय जोड़ी ने अपने शुरुआती मुकाबले में फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच और एंजो कुआकौड को सीधे सेटों में हराया। करीब 64 मिनट तक चले इस मैच को युकी-माइनेनी ने 6-3, 6-2 से अपने नाम किया।

Share:

Next Post

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार अप्रैल में 3.5 फीसदी रही

Thu Jun 1 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। अर्थव्यवस्था के र्मोचे (economy front) पर झटका लगने वाली खबर है। देश (country) के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार (growth of eight basic industries) अप्रैल महीने में सुस्त पड़ कर 3.5 फीसदी (slowing down to 3.5 percent) रह गई है। यह आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि का छह महीने […]