नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर इलाके (Jamia Nagar area of Delhi) से एक युवती के कथित धर्म परिवर्तन, निकाह और यौन उत्पीड़न (marriage and sexual harassment) से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। फरीदाबाद की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हिंदू पहचान बताकर एक युवक ने उससे दोस्ती की, बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मेरठ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
मामले में जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी के परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ससुर खुर्शीद, सास तस्लीम, देवर जैद और मौलवी मोहम्मद खालिद शामिल हैं। मुख्य आरोपी साहिल और एक अन्य आरोपी फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, युवती की साहिल से वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। आरोप है कि साहिल ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया और इसी आधार पर युवती से संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में साहिल उसे जामिया नगर लेकर आया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद हथियार के बल पर उसे मेरठ ले जाया गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि मेरठ में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर साहिल से निकाह कराया गया। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद लंबे समय तक उसका यौन शोषण होता रहा।
पीड़िता के अनुसार, उसके ससुर खुर्शीद, देवर जैद, मौलवी मोहम्मद खालिद और अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि मौलवी के साथ आने वाले कई अन्य लोग भी उसका शोषण करते थे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
दिल्ली पुलिस को इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद 14 मई को पुलिस ने युवती से संपर्क किया और मामला दर्ज किया गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि 2021 से 2025 के बीच लगातार उसका यौन उत्पीड़न किया गया। उसकी एक बेटी भी है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी साहिल के खिलाफ पहले से 10 से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, वह अवैध हथियारों के कारोबार से भी जुड़ा रहा है।
पुलिस का कहना है कि युवती वर्ष 2025 में मेरठ से भागकर दिल्ली पहुंची थी। हालांकि उसके लापता होने के दौरान परिवार की ओर से कोई गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पीड़िता के पिता सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
बीजिंग। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) चीन की यात्रा (China Tour) करने वाले हैं। चीन (China) के प्रधानमंत्री ली क्वियांग (Prime Minister Li Keqiang) ने उन्हें बुलावा भेजा है। शरीफ की चीन यात्रा 23 से 26 मई के बीच होगी। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपिंग (Chinese President Xi […]