नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया है. पिछली जुलाई में कार्यभार संभालने के बाद संयुक्त संसद में राष्ट्रपति मुर्मू का ये पहला अभिभाषण है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 5 बड़ी बातें ये हैं:
‘आज भारत में एक स्थिर, निडर और निर्णायक सरकार है. मेरी सरकार ने हमेशा देश हित को सर्वोपरि रखा, नीति और रणनीति को पूरी तरह से बदलने की इच्छाशक्ति दिखाई.’
‘आज सबसे बड़ा बदलाव ये है कि हर भारतीय अपने आत्मविश्वास की ऊंचाई पर है. आज भारत दुनिया की समस्याओं का समाधान बन रहा है.’
सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई तक, एलओसी से एलएसी तक हर दुस्साहस का करारा जवाब देने से लेकर अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार को एक निर्णायक सरकार के रूप में पहचान मिल है.
‘25 साल का यह ‘अमृत काल’ आजादी की स्वर्ण शताब्दी और विकसित भारत के निर्माण का समय है. 2047 तक हमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो न केवल अपने गौरवशाली अतीत को समेटे, बल्कि आधुनिकता के हर सुनहरे पहलू को समेटे हुए हो.’
‘खनन से लेकर सशस्त्र बलों तक, मेरी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि महिलाओं के लिए किसी भी क्षेत्र में काम करने पर कोई प्रतिबंध नहीं हो. आज हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता देख रहे हैं, भारत में पहली बार महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है.’
डेस्क: पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में भारतीय खाने की लोकप्रियता बढ़ी है. इनफैक्ट TasteAtlas’ 2022 World’s Best Cuisine Awards में भारतीय व्यंजनों को 5 में से 4.54 स्टार मिले और इसे पांचवां स्थान मिला है. साल 2019 में अमेरिकी अर्थशास्त्री जोएल वॉल्डफोगेल का एक रिसर्च पेपर पब्लिश हुआ था जिसमें कहा गया था कि […]
चेन्नई । भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ (AIMED) ने मंगलवार को कहा कि संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट 2022-23 (Budget 2022-23) में भारतीय चिकित्सा उपकरण क्षेत्र (Indian Medical Device Sector) के लिए कोई बूस्टर वैक्सीन नहीं है (No Booster Vaccine) । इस उद्योग की अनदेखी की गई है। एआईएमईडी फोरम के […]
डेस्क। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारों हैं, जो अभी युवा हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इसमें सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी शामिल हैं। आज […]
शंघाई। चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लाखों लोग लॉकडाउन के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 7,788 ऐसे मामले भी सामने आए हैं […]