img-fluid

राष्ट्रीय पुरस्कार से गिनीज रिकॉर्ड तक एस पी बालासुब्रमण्यम का सफर, यादगार हैं ये लोकप्रिय हिंदी गीत

September 25, 2026

नई दिल्ली ।एस पी बालासुब्रमण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) के ऐसे दिग्गज गायक (Singer) रहे, जिनकी आवाज ने कई दशकों तक श्रोताओं के बीच खास पहचान बनाई। 25 सितंबर 2020 को उनका निधन (Death) हुआ था। उनकी पुण्यतिथि (Death Anniversary) पर उनके लंबे संगीत सफर और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय (Popular) गीतों को याद किया जा रहा है। खास तौर पर 80 और 90 के दशक() में उनकी आवाज कई चर्चित फिल्मों के गीतों का हिस्सा बनी।

4 जून 1946 को जन्मे बालासुब्रमण्यम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि संगीत के प्रति उनका लगाव उन्हें गायकी की दुनिया में ले आया। पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने संगीत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। 15 दिसंबर 1966 को तेलुगु फिल्म ‘श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना’ से उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

बालासुब्रमण्यम ने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए। उनका करियर करीब पांच दशक तक चला। इस दौरान उन्होंने 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उनके नाम सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।

उनकी गायकी से जुड़े रिकॉर्ड भी खास रहे। उन्होंने एक दिन में कन्नड़ में 21, तमिल में 19 और हिंदी में 16 गाने रिकॉर्ड किए। अलग-अलग भाषाओं में शानदार गायकी के लिए उन्हें छह बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

हिंदी फिल्मों में उनका सफर 1981 में रिलीज हुई ‘एक दूजे के लिए’ से शुरू हुआ। इसके बाद उनकी आवाज कई लोकप्रिय फिल्मों के गीतों में सुनाई दी। सलमान खान की फिल्मों में उनकी आवाज विशेष रूप से चर्चित हुई और ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘साजन’ जैसी फिल्मों के गीतों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

‘मैंने प्यार किया’ का ‘आजा शाम होने आई’ उनकी चर्चित प्रस्तुतियों में शामिल है। सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माए गए इस गीत के बोल देव कोहली ने लिखे थे। इसी फिल्म का ‘दिल दीवाना’ उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया था। यह गीत सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया था और इसका संगीत राम लक्ष्मण ने तैयार किया था।

‘मेरे रंग में रंगने वाली’ भी उनकी यादगार प्रस्तुतियों में शामिल है। ‘हम आपके हैं कौन’ का ‘पहला पहला प्यार है’ 1994 में रिलीज हुआ और सलमान खान तथा माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।

‘साजन’ के ‘बहुत प्यार करते हैं’ और ‘देखा है पहली बार’ भी उनकी लोकप्रिय आवाज से जुड़े हैं। ‘देखा है पहली बार’ में उन्होंने अल्का यागनिक के साथ आवाज दी थी। वहीं ‘लव’ फिल्म का ‘साथिया तूने क्या किया’ उन्होंने चित्रा के साथ गाया था। इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे और संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया था।


  • ‘एक दूजे के लिए’ का ‘हम बने तुम बने’ उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया था। इसके अलावा ‘पत्थर के फूल’ का ‘कभी तू छलिया लगता है’ भी उनकी यादगार प्रस्तुतियों में शामिल रहा। इस गीत में लता मंगेशकर के साथ उनकी आवाज सुनाई दी और इसे रवीना टंडन तथा सलमान खान पर फिल्माया गया था। इन गीतों के जरिए बालासुब्रमण्यम की आवाज हिंदी सिनेमा के संगीत इतिहास में लंबे समय तक याद की जाती रहेगी।

    Share:

  • OBC क्रीमी लेयर फैसले पर केंद्र ने मांगी दो साल की मोहलत, पुरानी और जारी भर्तियों पर असर रोकने की दलील

    Fri Sep 25 , 2026
    नई दिल्ली ।OBC क्रीमी लेयर (OBC Creamy Layer) से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के 11 मार्च 2026 के फैसले (Judgment) को लागू करने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) ने अदालत से दो साल का समय मांगा है। सरकार का कहना है कि फैसले को लागू करते समय पुरानी और पहले से चल रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved