धर्म-ज्‍योतिष

16 नवंबर से सूर्य के प्रभाव से इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र(Astrology) में सूर्य राशि परिवर्तन (Sun zodiac change) का विशेष महत्व है। सूर्य गोचर(sun transit) की अवधि 30 दिन की होती है। सूर्य हर महीने एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर (Sun will transit in Scorpio) करेंगे। इस राशि में यह 16 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य राशि परिवर्तन (Sun zodiac change) का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों को सूर्य गोचर का मिलेगा लाभ-

1. वृषभ- सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको करियर में तरक्की के साथ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा होगी। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। वाहन या भवन सुख मिलने के आसार हैं।



2. मिथुन- सूर्य गोचर काल में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य राशि परिवर्तन आपको करियर में जबरदस्त लाभ दिलाएगा। इस दौरान नौकरी पेशा के साथ बिजनेस करने वालों को भी फायदा होगा।

3. कन्या- नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। इस दौरान निवेश करना लाभकारी रहेगा। सूर्य गोचर काल में कन्या राशि वालों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आय के कई साधन मिल सकते हैं।

4. मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गोचर काल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

छठ व्रत का हुआ समापन, जानिए महिलाएं क्‍यों लगाती हैं लंबा सिंदूर

Thu Nov 11 , 2021
नई दिल्‍ली। कोरोना संक्रमण (corona infection) महामारी के बीच लोक आस्था का महापर्व छठ (Mahaparv Chhath) व्रत हर्सोल्लास के साथ आज यानि गुरुवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। उदयीमान भगवान भास्कर को छठ व्रतियों ने सुबह का अर्घ्य दिया। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घाटों […]