
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने महिला दिवस (Women’s Day) पर उनके सम्मान में अनौखा प्रयोग किया है। आज मुख्यमंत्री (Cheif Minister) की सुरक्षा से लेकर वाहन चलाने और सचिव की जिम्मेदारी महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संभाली। सुबह से ही महिला सुरक्षा कर्मियों ने सीएम की सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। मुख्यमंत्री (Cheif Minister) की गाड़ी आरआई इरशाद ने चलाई। सीएम (CM) ने सबसे पहले पीएसओ, जनसंपर्क अधिकारी एवं महिला अधिकारियों केा महिला दिवस (Women’s Day) की बधाई दी। इसके बाद वे नेेहरू नगर पहुंचे। जहां सफाई कर रहीं महिलाओं से चर्चा पर चर्चा की। मुख्यमंत्री (Cheif Minister) ने कहा कि महिलाएं झाड़ू लगाने से लेकर अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है। मुख्यमंत्री (Cheif Minister) ने उनके साथ उनके स्वच्छता कार्य में भी झाड़ू लगाकर हाथ बढ़ाया। मुख्यमंत्री (Cheif Minister) ने नेहरू नगर चौराहे पर चाय पर जिन महिला स्वच्छता कर्मियों से बातचीत की। उनमें श्रीमती शशि, प्रभा, सरोज ,शकुन बाई, ललिता देवी और उषा भाई शामिल हैं।
ये अधिकारी रहीं सीएम के साथ
आमतौर पर सीएम के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसर रहते हैं, लेकिन आज सीएम के साथ सीएम सचिवालय की उप सचिव वंदना मेहरा बतौर ओएसडी, भोपाल एडीएम श्रीमती माया अवस्थी उपस्थित थीं।
इन्होंने संभाली सीएम (CM) सुरक्षा की कमान
महिला दिवस (Women’s Day) जिन महिला अधिकारी और उपनिरीक्षक ने आज दायित्व निभाया उनमें डीएसपी बिट्टू शर्मा, उप निरीक्षक भावना शर्मा ,टी आई योगिता सातनकर, रेनु मुराब, उपनिरीक्षक निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह शामिल रहीं।सीएम का वाहन आरआई सुश्री इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सुश्री सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री ,बेबी चौरसिया ,गीता दांगी और नगीना मालवीय ने ड्यूटी की । अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ दिन भर ड्यूटी पर थीं। वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी , कल्पना गुर्जर और योगिता जैन एसआई भी ड्यूटी पर रहीं। आम्र्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई । जनसंपर्क टीम में श्रीमती सुनीता दुबे और श्रीमती बबीता मिश्रा कवरेज ड्यूटी की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved