भोपाल। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह (Sadhna Singh) ने महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर नारी शक्ति को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने चार माताओं को प्रमाम भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि ‘आज मैं चार मां को प्रमाम करती हूं। पहली मेरी भारत माता जिससे मुझे भारतीय होने गर्व है। दूसरी मेरी मां सुशीला जिनकी वजह से मेरा वजूद है। तीसरी मेरी सासू मां सुंदरदेवी जिनकी वजह से मुझे ऐसी पति मिले हैं, जो मां-बहन और बेटियों के मान-सम्मान में उनके साथ में रहते हैं। साधना सिंह ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘और चौथी मां वो हैं जिन्होंने भारत देश को ऐसा प्रधानमंत्री दिया जिसने दुनिया में जाकर भारत देश का नाम रोशन किया है। सभी मां को मैं प्रणाम करती हूं। श्रीमती साधना सिंह (Sadhna Singh) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर सभी नारी शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण जगह में नारी चेतना के रूप में जानी जाती है। नारी वंदनीय है, पूज्यनीय है।
Share:Related Articles
राजधानी में सुबह घने बादल छाए
दिन-रात के तापमान में रह गया सिर्फ 13.8 डिग्री का अंतर भोपाल। मार्च का आखिरी हफ्ता शुरू होने से पहले ही शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर यानी 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही शहर में रात के तापमान का 10 साल का […]
कल तय होंगी प्रापर्टी की दरें
कलेक्टर गाइडलाइन में 3,918 स्थानों में से 733 स्थानों पर पांच से 25 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में वित्तीय वर्ष 2023-24 की नई कलेक्टर गाइडलाइन के हिसाब से प्रापर्टी की दरें तय की जानी है। इसको लेकर 27 मार्च को बैठक होगी। यह बैठक महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक […]
लव जिहाद कानून पर रामेश्वर के समर्थन में आए लक्ष्मण
प्रोटेम स्पीकर 10 साल की सख्त सजा पर अड़े भोपाल। मप्र में लव जिहाद कानून बनने से पहले ही सियासत तेज हो गई है। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इस कानून के उल्लंघन पर 10 साल की सजा का प्रावधान करने की मांग की है। वहीं कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया है। जबकि कांगे्रस […]