बड़ी खबर

मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं जी किशन रेड्डी, बीजेपी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं। वह कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए हैं। जी किशन रेड्डी मोदी सरकार में केंद्रीय संस्कृति मंत्री का पद संभाल रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें तेलंगाना का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ ही देर में वह इस्तीफा दे सकते हैं। वह तेलंगाना में बंडी संजय कुमार की जगह लेंगे। वह करीमनगर से सांसद हैं। सूत्रों ने कहा कि बंडी संजय कुमार को केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है।


बता दें कि मोदी कैबिनेट का जल्द विस्तार होने वाला है। इसमें कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। महाराष्ट्र के ताजा सियासी घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है कि कुछ चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इनमें प्रफुल्ल पटेल और देवेन्द्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक आज शाम प्रह्लाद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने वाली है।

Share:

Next Post

‘हमारी बेइज्जती करो लेकिन हमारे बाप की नहीं’, सुप्रिया बोलीं- BJP सबसे भ्रष्ट पार्टी

Wed Jul 5 , 2023
मुंबई। NCP में मचे बवाल के बीच पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी बेइज्जती करो लेकिन हमारे बाप की नहीं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बीजेपी सरकार के खिलाफ है। बीजेपी इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।