विदेश

फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने गेब्रियल अटल

नई दिल्ली। गेब्रियल अटल (gabriel atal) फ्रांस (France) के सबसे युवा प्रधानमंत्री (young prime minister) बन गए हैं। जानकारी के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को गेब्रियल अटल को देश का नया प्रधान मंत्री नामित किया। क्योंकि वह गर्मियों में होने वाले यूरोपीय संघ चुनावों (european union elections) से पहले एक नया रास्ता तय करना चाहते हैं। इससे पहले अटल ने शिक्षा मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। 34 वर्ष की आयु के गेब्रियल अटल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।

गौरतलब है कि फ्रांस के पीएम गेब्रियल अटल ने पहले फ्रांस के शिक्षा मंत्री (Minister of Education) के रूप में दुनियाभर में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने घोषणा की थी कि मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों द्वारा पहना जाने वाला परिधान अबाया को फ्रांस के सरकारी स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इमैनुएल मैक्रॉन के लंबे समय से समर्थक और मित्र गेब्रियल अटल ने तब कहा था कि नीति नए स्कूल वर्ष की शुरुआत में लागू होगी।


इससे पहले अटल महज 34 साल की उम्र में फ्रांस के आधुनिक इतिहास में सबसे कम उम्र के शिक्षा मंत्री के रूप में आसीन हुए थे और अब वे प्रधानमंत्री बनाए गए। उन्हें उन्हें फ्रांसीसी राजनीति (french politics) में एक उभरता हुआ सितारा माना जाता है। अबाया प्रतिबंध की घोषणा करने से ठीक एक महीने पहले अपने पद पर पदोन्नत होने के बाद अटल ने तुरंत फ्रांस की शिक्षा प्रणाली पर अपनी छाप छोड़ी और विवादों में घिर गए थे।

इससे पहले राजनीतिक उथल पुथल के बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण नए इमिग्रेशन कानून पर हालिया राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। इसी के साथ राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए आने वाले दिनों में नई सरकार नियुक्त करके नई गति हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Share:

Next Post

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन

Tue Jan 9 , 2024
नई दिल्ली। शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान (classical singer ustad rashid khan) नहीं रहे। मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल (Hospital of Kolkata) में उन्होंने 55 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) से जूझ रहे थे। दिसंबर से उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। 23 दिसंबर को खबरें आई थीं […]