भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंत्रालय कर्मचारी संघ के कार्यालय पर जीएडी ने ताला जड़ा

  • कार्यकारिणी की जांच के दिए आदेश

भोपाल। मंत्रालय कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस पैनल में जारी घमासान के बीच शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय कर्मचारी संघ के मंत्रालय स्थित कार्यालय पर ताला जड़ दिया है। साथ ही कार्यकारिणी की जांच के आदेश दिए हैं। हाल ही में मंत्रालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी संतोष ठाकुर ने संघ के चुनाव करा दिए हैं। जिसमें सुभाष चंद्र बोस पैनल निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। नई कार्यकारिणी को रजिस्ट्रार फम्र्स एवं सोसायटी ने भी मान्यता दे दी है।


जानकारी के अनुसार मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा निर्वाचित हो चुके हैं। शासन ने भी नई कार्यकारिणी को मान्यता दे दी है। इस बीच सरदार पटेल पैनल ने भी चुनाव कार्यक्रम घेाषित कर दिया है और मंत्रालय स्थित कर्मचारी संघ का कार्यालय नई टीम को सुपुर्द नहीं किया है। ऐसे में अध्यक्ष सुभाष वर्मा की शिकायत पर राज्य शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संघ के वल्लभ भवन स्थित कार्यालय एवं पार्किंग स्थल स्थित कार्यालय पर ताला जड़ दिया है। साथ ही नई कार्यकारिणी को अलग कक्ष भी आवंटित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी को संघ कार्यालय आधिपत्य में लेने के लिए आदेश जारी कर दिए है। जिसके पालन में सुरक्षा अधिकारी के द्वारा संघ के वल्लभ भवन एवं पार्किंग स्थल स्थित कार्यालय को अपने अधिपत्य में ले लिया है। जीएडी ने पंजीयक फम्र्स एवं संस्था को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी संजय सीठा ने पूर्व अध्यक्ष सुधीर नायक एवं उनकी कार्यकारिणी से लिखित में जवाब मांगा है।

Share:

Next Post

प्रदेश की 37 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे

Fri Dec 3 , 2021
नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा… देश में चौथा सबसे गरीब राज्य मप्र भोपाल। प्रदेश की 37 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है। नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार मध्य प्रदेश की 37 फीसदी आबादी गरीब है। यानी प्रदेश के करीब ढाई करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे […]