
इंदौर। इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र (Dwarkapuri police station area) में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था पूरे मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहा क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसमें महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और वह अपने समूह लोन की किस्त भरने के लिए जा रही थी।
इस दौरान उसकी दूर की मौसी का लड़का उसे अपने चार साथियों के साथ जबरदस्ती एक कर में बिठाकर महिला को ले गया और एक आइडिया की पुरानी मल्टी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इस बीच आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया जिन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे और उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे इस कारण से उसने 6 माह बाद इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपियों द्वारा महिला के कुछ फोटो वीडियो भी बना लिए थे और उन्हें फोटो वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था फिलहाल पूरे घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को नहीं बताई थी लेकिन कुछ समय बाद महिला ने यह पूरी बात अपनी मां को बताई और थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था पूरे मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved