बड़ी खबर

गंगोत्री-यमुनोत्री में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तापमान, 28 संन्यासी साधना में लीन

उत्तरकाशी । अनादिकाल से ऋषि-मुनियों की तपोस्थली गंगोत्री और यमुनोत्री में इनदिनों हाड़ गला देने वाली ठंड पड़ रही है। पूरा क्षेत्र हिमाच्छिदत है। इस समय यहां तापमन शून्य से नीचे चला गया है। लगातार बर्फ गिर रही है। ऐसी भीषण ठंड में 28 साधु-संन्यासी साधनारत हैं। इनके शरीर में वस्त्र के नाम पर सिर्फ लंगोट है।

करीब 3,000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री से आई तस्वीर में एक ऋषि साधनारत हैं। यह हनुमान मंदिर के उपासक हैं। ऐसी मान्यता है कि यमुनोत्री धाम के हनुमान मंदिर के यह संत वर्षों से बजरंगबली और मां यमुना की साधना कर रहे हैं। ये 12 माह यमुनोत्री धाम में निवास करते हैं।

इस संबंध में गंगोत्री धाम में गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रताप सिंह एवं सत्येंद्र सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री में 28 साधु साधना में लीन हैं। इनमें दो साधु तपोवन में हैं। यह लोग हिम कंदराओं में साधना कर रहे हैं।

Share:

Next Post

फिलीपीन्सह के राष्ट्रपति ने अमेरिका को धमकी दे डाली, वैक्सीन नहीं दी तो सैन्य समझौता रद्द

Mon Dec 28 , 2020
साल 2020 में कोरोना वायरस को लेकर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले फिलीपींस राष्ट्रपति (Philippine president) रोड्रिगो दुतेर्ते (Rodrigo Duterte) साल के अंत में एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिका (America) को धमकी दे डाली है कि अगर उनके देश को कोरोना वैक्सीन नहीं दी गई तो […]