जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

कोरोना काल मे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं लहसुन, सेवन करने से मिलतें हैं कमाल के फायदें

आज के समय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं। एक्सपर्ट और डॉक्टर भी कई ऐसी घरेलू चीजों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं जिससे कोरोना का बचाव किया जा सके। इन्हीं में से एक है लहसुन। लहसुन कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। अगर आपको खांसी है तो लहसुन इसे दूर करने में असरकारी साबित हो सकता है। लहसुन खाने से इम्यूनिटी (immunity) भी बढ़ती है। इसके अलावा कई तरह की बीमारियों को भी दूर करता है। आइये जानते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में सुधार-
लहसुन का सेवन आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी ठीक करता है। आप लहसुन के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। हालांकि ध्यान रखें लहसुन के जूस को ज्यादा समय के लिए नहीं रखें।

खांसी दूर करता है लहसुन-
अगर आपको खांसी है तो लहसुन का इस्तेमाल कर सकते है। इससे खांसी में आराम मिलेगा। आप लहसुन के रस की कुछ बूंदों में 1 गिलास अनार का जूस(Pomegranate juice) मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और सुबह खाली पेट पी लें। इससे शरीर को कई फायदे मिलेंगे।


गले की खराश होगी दूर-
कोरोना के इस दौर में लोगों को गले में खराश की समस्या हो रही है। अगर आपको भी यह परेशानी हो रही है तो आप 1 गिलास गर्म पानी में लहसुन (garlic) के जूस की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस पानी से गरारा करें आपतो काफी आराम पड़ेगा।

अस्थमा में लाभकारी-
अगर आपको अस्थमा है तो आपको लहसुन के जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। इसके अलावा आप लहसुन भी खा सकते हैं। लहसुन के जूस में 1 गिलास पानी मिक्स करके पीने से अस्थमा रोगियों (asthma patients) को आराम पड़ता है।

मुंहासों में राहत-
अगर आपको पिंपल्स (pimples) की समस्या है तो लहसुन के जूस का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप 5 से 6 चम्मच लहसुन का जूस लें और चेहरे पर रुई की मदद से लगा लें। कुछ समय के लिए इसे सूखने दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आपको काफी आराम मिलेगा।

बालों की समस्या-
अगर आपके बाल झड़ते हैं और रूसी की समस्या है तो आप लहसुन के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच लहसुन का जूस लें इसमें सरसों तेल की कुछ बूंदे डालें और अपने बालों की जड़ों पर लगा लें। इससे बालों का झड़ना और डैंड्रफ से राहत मिलेगी।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

सिद्धू ने 62 विधायकों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, अमरिंदर और उनके विश्वासपात्र रहे नदारद

Wed Jul 21 , 2021
अमृतसर। राज्य पार्टी प्रमुख के रूप में उनके नाम की घोषणा के बाद एकजुटता दिखाते हुए पंजाब कांग्रेस (Punjab congress) इकाई प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjotsingh Sidhu) ने 62 विधायकों (62 MLAs) के साथ बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में मत्था टेका (Offered prayers) । मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ खींचतान के बीच […]