खेल

Dhoni के साथ एक ही कमरे में जमीन पर सोते थे Gautam Gambhir, खुद ने किया था खुलासा

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)और टीम इंडिया (team India) के दिग्गज बल्लेबाज़ गौरम गम्भीर (Gautam Gambhir) का रिश्ता हमेशा ही खटास भरा रहा है।गौतम गंभीर कई बार टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (International cricket) से संन्यास ले लिया था।भले ही दोनो दिग्गजों की आपस में दूसरे से नहीं बनती हो लेकिन, एक वक्त एसा था जब गौतम गम्भीर और महेंद्र सिंह धोनी एक ही कमरे में जमीन पर साथ सोते थे। गौतम गम्भीर खुद इस बात का खुलासा कर चुके है।

एक शो में इंटर्व्यू के दौरान गौतम गम्भीर ने बताया था कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक महीने से ज़्यादा समय रूम्मेट बनकर बिताया था। साथ ही बताया था कि उस समय वे सिर्फ बालों के बारे में बात करते थे, क्योंकि तब धोनी के लंबे बाल हुआ करते थे।वह कैसे इन बालों को संभालते हैं, इसी तरह की बातें होती थीं।

अपनी बात को आगे बढ़ते हुए गम्भीर ने कहा था कि ‘हमें जमीन पर सोने वाले दिन याद हैं, क्योंकि कमरा काफी छोटा था और पहले सप्ताह हम सोच रहे थे कि इस कमरे को बड़ा कैसे बनाया जाए।हमने बेड को कमरे से बाहर कर दिया और हम जमीन पर गद्दा डाल के सोने लगे। वो अच्छे दिन थे, क्योंकि हम दोनों उस समय युवा थे।’

धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान थे- गम्भीर
गंभीर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान रहे हैं, क्योंकि उन्हें हर प्रारूप में एक अद्भुत टीम मिली थी। महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट में इतने सफल कप्तान बनने का कारण तेजगेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) हैं।जहीर खान धोनी को मिले ये उनकी खुशकिस्मती थी, जिसका श्रेय गांगुली (Sourav Ganguly) को जाता है।मेरे हिसाब से जहीर भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज रहे हैं।

अपनी बात को विराम देते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ‘2011 का वर्ल्ड कप धोनी के लिए बहुत आसान था, क्योंकि उस समय टीम इंडिया में सचिन, सहवाग, खुद मैं, युवराज, यूसुफ और विराट (Sachin, Sehwag, Yuvraj,Yusuf, Virat)जैसे खिलाड़ी शामिल थे।इसलिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीम मिली थी और जिसके कारण धोनी ने इतनी सारी ट्रॉफियां जीतीं। लेकिन वही जबकि गांगुली को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।


Share:

Next Post

BSNL युजर्स के लिए खुशखबरी, इन ग्राहकों को मिलेगा चार माह तक मुफ्त इंटरनेट, यह है ऑफर

Sat Oct 16 , 2021
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का मुकाबला हमेशा से निजी टेलीकॉम कंपनियों के साथ रहा है। मुकाबले के लिए BSNL समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर पेश करती है। अब कंपनी ने एक और बड़ा एलान किया है जिसके तहत BSNL के ग्राहकों को चार महीने तक मुफ्त में इंटरनेट मिलेगा।  कंपनी के […]