बड़ी खबर

गहलोत ने विधानसभा में रखा विश्वास मत प्रस्ताव, अलग से सत्र में पहुंचा पायलट गुट


जयपुर। आज से राजस्थान में विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। शुरुआत में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर दिया है। सत्र से पहले विधायकों को व्हिप जारी कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी भी अविश्वास मत प्रस्ताव लाने की तैयारी में थी, लेकिन गहलोत ने पहले ही चाल चल दी। अशोक गहलोत ने दावा किया है कि उनकी सरकार आसानी से बहुमत साबित कर देगी।
विधानसभा में कांग्रेस ने विश्वास मत प्रस्ताव रख दिया है। अभी सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी गई है। विधानसभा सत्र में चीन बॉर्डर पर शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। सत्र से पहले अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि सत्य की जीत होगी

इसके पूर्व राजस्थान विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। स्पीकर सीपी जोशी की ओर से पहले सत्र से जुड़ा ब्यौरा पेश किया गया है। वहीं इसके बाद स्पीकर ने देश के लिए शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का शोक करवाया है। राजस्थान विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर की ओर से शोक अभिव्यक्ति की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो मिनट के मौन के बाद एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष भी उत्साहित है। विपक्ष अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अगुवाई में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजे भी विधानसभा पहुंच गई है। इसके अलावा सभी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी सदन में पहुंच गए हैं। राजस्थान में विधानसभा सत्र को लेकर सक्रियता दिखाई दे रहे हैं। विधायक होटल फेयरमोंट से सीधे विधानसभा पहुंच गए हैंं। कांग्रेस ने विधायकों ने मीडिया बात करते हुए कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी विधायक अलग गाड़ी से विधानसभा पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने व्हिप को गंभीरता से ना

Share:

Next Post

आईटीआर में एक लाख रुपये से अधिक की जवैलरी खरीद का अब दिखेगा बिल

Fri Aug 14 , 2020
नई दिल्‍ली। ईमानदार करदाताओं को प्रधानमंत्री की नई सौगात के साथ ही ईमानदारी से आयकर का भुगतान करने वाले लोगों के लिए टैक्स प्रणाली की नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके तहत अब करदाता का पहचान रहित (फेसलेस) मूल्यांकन किया जाएगा। सरकार ने कर सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करदाता चार्टर […]