img-fluid

गहलोत सरकार के दो साल के जंगलराज से प्रदेश का हर तबका परेशान- डॉ. पूनियां

December 29, 2020

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की गहलोत सरकार के दो साल के जंगलराज से समाज का हर तबका परेशान है। अपराधी बेखौफ होकर कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, किसान सम्पूर्ण कर्जमाफी की आस लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सोई हुई राज्य सरकार को जगाने ने लिए भाजपा राजस्थान के भाजपा पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने हुंकार भरी और सरकार की निष्क्रियता और वादाखिलाफी के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन जयपुर से लेकर प्रदेशभर में किया।

पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि संगठन की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, सिद्धांतवादी, कुशल रणनीतिकार, प्रखर वक्ता एवं देश के पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री स्व.अरुण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन। राष्ट्र की प्रगति एवं अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य अनुकरणीय व प्रशंसनीय हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कुशल संगठनकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं के मन में राष्ट्रसेवा व जनसेवा का भाव जागृत कर अंत्योदय के उत्थान हेतु सबका मार्गदर्शन करने वाले आदरणीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आपके आदर्श हमें सदैव सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • किसान आंदोलन का समर्थन हर व्यक्ति का दायित्व : हुड्डा

    Tue Dec 29 , 2020
    रोहतक। कृषि कानूनो के विरोध में जारी किसान आंदोलन को पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने समर्थन दिया। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना अनुशासित आंदोलन नही देखा है। किसान पूरे शांतिपूर्ण तरीक्के से आंदोलन कर रहे, लेकिन सरकार किसानो के आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved