बड़ी खबर राजनीति

पुडुचेरी में बच्ची से बर्बरता, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं का सम्मान ही विकसित राष्ट्र की पहचान

नई दिल्ली (New Delhi)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि पुडुचेरी (Puducherry) में नौ साल की बच्ची (Nine year old girl) के साथ हुई बर्बरता से हर कोई हैरान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान (Safety and respect of women) ही एक विकसित राष्ट्र की पहचान (Developed nation identity) है। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब केंद्र शासित प्रदेश के मुथियाल ब्लॉक में एक लड़की का शव उसके घर के पास नाले से बरामद हुआ।


लड़की के माता-पिता ने कुछ दिनों पहले पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को लड़की का शव घर के पास एक नाले में तैरते हुए बोरे में मिला। उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे मिले।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पुडुचेरी में नौ साल की बच्ची के साथ हुई क्रूरता ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आखिर देश में बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार क्यों बढ़ रही हैं? उन्होंने कहा कि अकेले 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 4.5 लाख घटनाएं हुईं, जिनमें से 31 हजार मामले केवल दुष्कर्म के थे।

‘महिलाओं का सम्मान विकसित राष्ट्र की पहचान’
उन्होंने कहा, उत्तराखंड में सड़क पर बैठा अंकिता भंडारी का परिवार हो, मध्य प्रदेश में पत्नी के साथ दुर्व्यवहार पर न्याय मिलने पर बच्चों के साथ फांसी लगाने वाला पति हो या फिर झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार स्पेनिश यात्री हो, ऐसी हर घटना में असंवेदनशील होती व्यवस्था और निर्दयी होते समाज की झलक है, जो एक राष्ट्र के तौर पर हमारे लिए आत्ममंथन का विषय है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही एक विकसित राष्ट्र की पहचान है।

‘विरोध के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान’
लड़की मुथियालपेट के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक लड़की की मां से मिलीं राज्यपाल सुंदरराजन
वहीं, पुडुचेरी के सोलाइनगर के मुथियालपेट में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मृतक लड़की की मां से मुलाकात की। लापता होने के तीन दिन बाद 5 मार्च को लड़की का शव घर के पास नाले में पाया गया था।

Share:

Next Post

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व AF कर्मी समेत 7 गिरफ्तार; STF ने हरियाणा में डेरा डाला

Thu Mar 7 , 2024
नई दिल्‍ली । एसटीएफ ने यूपी पुलिस (UP Police)भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के आरोप (Blame)में छह लोगों को बुधवार को मेरठ से गिरफ्तार(arrested from meerut) किया है। वहीं, इस मामले में नोएडा से भी एक पूर्व वायुसेनाकर्मी (former airman)को गिरफ्तार (Arrested)किया गया है। आठ से दस लाख रुपये में दिया पेपर एसटीएफ मेरठ […]