गया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) उर्फ बागेश्वर बाबा के हालिया बयान पर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने नागपुर के एक कार्यक्रम में कहा था-चार बच्चे पैदा करो, लेकिन एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) को दो।” इस बयान पर अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है।
मांझी ने कहा कि उन्होंने बाबा का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को जनसंख्या बढ़ाने या बच्चे पैदा करने जैसे मुद्दों पर संकीर्ण सोच नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हर बच्चा सिर्फ पेट लेकर नहीं आता, वह हाथ और दिमाग भी लेकर आता है। कौन बच्चा आगे चलकर कितना बड़ा व्यक्ति बनेगा, यह पहले से तय नहीं किया जा सकता।”
दरअसल, नागपुर में भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान दिया था। इस मौके पर उन्होंने RSS की जमकर सराहना भी की। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब जनसंख्या, संसाधन और सामाजिक संतुलन जैसे मुद्दों पर देशभर में बहस चल रही है।
बागेश्वर बाबा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, और अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved