
डेस्क। एक कपल किसी सार्वजनिक स्थल पर एक बेंच पर बैठा हुआ है। जहां पति माचिस की तिल्ली जलाकर पत्नी की चिलम सुलगा रहा है। वहीं, पत्नी उस चिलम को बेधड़क एक सांसा में खींचते हुए नजर आ रही है। जब वह चिलम में भरे सारे गांजे को खींच जाती है, तब वह अपने मुंह से धुएं का एक बड़ा सा गुब्बार छोड़ती है। इसके बाद चिलम खींचने की बारी पति की आती है। जहां वह चिलम को ठीक करते नजर आता है। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। ये वीडियो कब और कहां की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- शानदारी जोड़ी है ये। दूसरे ने लिखा- हे भगवान! मेरे दोस्त को ऐसी ही पत्नी देना। तीसरे ने लिखा- रब ने बना दी जोड़ी। चौथे ने लिखा- असली जीवन का मजा ये लोग ही ले रहे हैं।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved