व्‍यापार

Gold Silver Price Today: आज सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया उछाल, खरीदने से पहले जानिए लेटेस्ट रेट्स

नई दिल्ली। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला, बीते कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का दौर जारी था। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। आज 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 47,957 रुपये पर हो गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी तेज वृद्धि हुई है। चांदी का दाम 0.40 फीसदी की बढ़त लेते हुए 60,976 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

Next Post

भारत कर रहा इस साल जनवरी से दिसंबर तक कुल 19 अंतरिक्ष मिशन प्रक्षेपित

Fri Feb 4 , 2022
नई दिल्ली । सरकार ने कहा है कि भारत के अंतरिक्ष मिशन-चंद्रयान-3 (India’s Space Mission-Chandrayaan-3) को अगस्त में प्रक्षेपित करने की योजना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष,  डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr. Jitendra Singh) ने कहा कि चंद्रयान -3 अगस्त 2022 में प्रक्षेपित किया जानेवाला है। डॉ सिंह ने […]