img-fluid

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना! गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका, जानिए 10 ग्राम की कीमत

September 06, 2021

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Price today) में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, चांदी फिलहाल थमी हुई है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 47,451 प्रति 10 ग्राम हो गया है.

वहीं, चांदी का भाव (Silver price today) 65,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. गोल्ड अपने पिछले साल के रिकॉर्ड हाई 56,200 से लगभग 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आने वाले त्योहारी सीजन के पहले इसकी कीमतें पिछले रिकॉर्ड हाई को भी पार कर सकती हैं.


  • 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना
    Good Returns वेबसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,742, 8 ग्राम पर 37,936, 10 ग्राम पर 47,420 और 100 ग्राम पर 4,74,200 रुपये चल रही है. वहीं, प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 46,420 पर बिक रहा है.

    देश के शहरों में देखें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,670 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,920 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,420 और 24 कैरेट सोना 47,420 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,020 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,720 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,980 और 24 कैरेट 49,070 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

    Share:

  • अब 50 के बाद भी बन सकते हैं मां-बाप! सरकार जल्द ले सकती है ये बड़ा फैसला

    Mon Sep 6 , 2021
      नई दिल्ली: ब्रिटेन (UK) की बोरिस जॉनसन सरकार ने स्पर्म (Sperm), एग (Eggs) और भ्रूण (Embryos) के स्टोरेज की समय सीमा 55 साल तक बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद (Sajid Javid) ने कहा कि इस फैसले से लोगों को फेमिली प्लानिंग (Family Planning) की तैयारियों के लिए और […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved