भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बुराई पर होगी अच्छाई की जीत

  • शहर में आज होगा रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद का दहन

भोपाल। शहर में आज विजयादशमी पर 13 प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। हर साल विजयादशमी पर शहर में 21 से अधिक प्रमुख जगहों पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम होते थे। इस साल कोरोना के चलते कुछ समितियों ने रावण दहन नहीं करने का फैसला लिया है। वहीं कई इस जगहों पर सिर्फ अकेले रावण का पुतला दहन किया जाएगा। जिसका कद भी छोटा होगा। शाम पांच से रात आठ बजे के बीच रावण दहन के कार्यकम का समाप्त हो जाएंगे। वहीं कोरोना अलग-अलग रावण दहन कार्यक्रमों में हर साल की तरह 20 हजार से डेढ़ लाख लोग शामिल नहीं होंगे। समितियों से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य ही उपस्थित रहेंगे। इस बार सबसे ऊंचा रावण छोला दशहरा मैदान 35 फीट और सबसे छोटा रावण बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान पर 11 फीट ऊंचा रहेगा। हर साल शहर में 51 स 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होता था। छोला दशहरा मैदान पर रावण,कुंभकर्ण, मेघनाद मास्क लगाकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देंगे।

कम होगी आतिशबाजी
शाम पांच से रात आठ बजे के बीच रावण दहन के कार्यकम रखे गए हैं। इस बार आतिशबाजी भी कम होगी। बंजारी दशहरा मैदान पर प्रदेश का सबसे ऊंचा 105 फीट ऊंचा रावण दहन होता था। 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होता था। इस बार कोलार हिन्दू उत्सव समिति सिर्फ परंपरा को बनाए रखने के लिए छोटे रावण का दहन ही करेगी। टीटी नगर दशहरा मैदान पर इस वर्ष कोरोना को ध्यान में रखते हुए भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के स्वरूप को मास्क पहनाया जाएगा। नागरिक कल्याण समिति के संयोजक राजेश वर्मा सोनी ने बताया कि इस साल दशहरा मैदान टीटी नगर में 25 फीट के रावण का ही दहन होगा। मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नहीं रहेंगे। रावण दहन सोमवार शाम पांच बजे होगा। इस बार समिति के पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया है। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में कम मात्रा में आतिशबाजी आयोजित की जाएगी। भगवान राम का विजय तिलक के बाद उन पर पुष्प वर्षा होगी, फूल मालाएं इस बार नहीं पहनाई जाएगी। मंच छोटा रहेगा 100 कुर्सी रहेंगी। इधर छोला दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया कि इस साल छोला दशहरा मैदान पर इस 35 फीट ऊंचा रावण,30 फीट के कुंभकर्ण और 25 फीट का मेघनाद का पुतला रहेगा। तीनों पुतलों को मास्क लगाया जाएगा। बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान पर इस बार सिर्फ 11 फीट का ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

इन जगहों पर नहीं होगा रावण दहन
इस बार भेल दशहरा मैदान,कोलार नयापुरा पहाड़ी,कजलीखेड़ा में रावण दहन कार्यक्रम नहीं होंगे। भेल दशहरा मैदान पर 51,बिट्टन मार्केट में 51,नयापुरा में 61,कजलीखेड़ा में 51 से 61 फीट का रावण दहन होता था। इस बार कोरोना के कारण कार्यकम नहीं रखे गए हैं।

Share:

Next Post

31 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से साबरमती तक सी प्लेन सेवा का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Mon Oct 26 , 2020
नई दिल्ली। गुजरात को 31 अक्टूबर को एक नई सौगात मिलने जा रही है। अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सेवा शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात में होंगे, इस […]