जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Goverdhan Puja 2022: कब है गोवर्धन पूजा? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्‍व

नई दिल्‍ली। हिंदू धर्म में दिवाली(Diwali) का त्योहार 5 दिन तक धूमधाम से मनाया जाता है. धनतेरस से इसकी शुरुआत होती है और भाई दूज पर समापन. दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान गोवर्धनाथ(Lord Govardhanath), गाय, बछड़े की उपासना की जाती है. इसे अन्नकूट(Annakoot) के नाम से भी जाना जाता है. गोवर्धन पूजा का संबंध भगवान कृष्ण(lord krishna) से जुड़ा है. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की डेट, मुहूर्त और महत्व.

गोवर्धन पूजा 2022 कब है ? (Goverdhan puja 2022 Date)
दीपावली इस साल 24 अक्टूबर 2022 को है. गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन होती है लेकिन इस साल प्रतिपदा तिथि 4 बजे के शुरू हो रही है उदियातिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का त्योहार 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा.



गोवर्धन पूजा 2022 मुहूर्त (Goverdhan puja 2022 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और प्रतिपदा तिथि का समापन अगले दिन 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर होगा.

गोवर्धन पूजा मुहूर्त – सुबह 06.33 – सुबह 08.48 (26 अक्टूबर 2022)
अवधि – 2 घंटे 15 मिनट

गोवर्धन पूजा का महत्व (Goverdhan puja Significance)
धार्मिक मान्यातओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने ब्रज वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठा लिया था. इंद्र के प्रताप से ब्रज में चारों ओर पानी-पानी हो गया था. ऐसे में सभी ब्रजवासी, पशु भगवान कृष्ण के कहने पर गोवर्धन पर्वत की शरण में गए थे. गोवर्धनाथ ने 7 दिन तक इनकी रक्षा की. इसके बाद इंद्रदेव का घमंड चूर-चूर हो गया था, तभी से इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत धारी श्री कृष्ण, गाय, बछड़े, की आकृति बनाकर पंचोपचार से पूजन किया जाता है. साथ ही गौ माता की भी उपासना की जाती है.

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

Navratri 2022 Durgashtami: आज है दुर्गाष्‍टमी, इस विधि से करें पूजा, मनोकामना पूरी करेगी मां महागौरी

Mon Oct 3 , 2022
नई दिल्‍ली। हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की अष्टमी 3 अक्टूबर 2022 यानि आज है. इसे महा अष्टमी (Maha ashtami ) और दुर्गाष्टमी (Durgashtami) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन जगत जननी मां दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी की पूजा होती हैं. देवी महागौरी (Goddess Mahagauri) के पूजन […]