भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सरकार ने ब्लैक लिस्टेड कंपनी से बनवाए प्रदेश में बांध

  • नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का आरोप कई बांध चढ़े भ्रष्टाचार की भेंट

भोपाल। धार जिले में कारम बांध फूटने को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भी बांधों के निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ब्लैक लिस्टेड कंपनियों से बांधों का निर्माण कराया गया है। कारम बांध के साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य बांधों में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। उन्होंने विदिशा, शिवपुरी और मुरैना जिले में बांध परियोजना में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कारम बांध के निर्माण का ठेका दिल्ली की एएनएस कंपनी को दिया गया, लेकिन जमीन पर काम सारथी कंस्ट्रक्शन नामक दूसरी कंपनी कर रही थी। सारथी कंस्ट्रक्शन को 2018 में ही ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका था। एएनएस कंपनी भी 2016-17 में ब्लैक लिस्टेड की जा चुकी थी। ऐसी ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को काम किसके इशारे पर दिया गया? सिंह ने कहा कि बांध के निर्माण का काम प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दो ऐसी कंपनियों को दिया गया जो पहले ही ब्लैक लिस्टेड हो चुकी थी। सारथी नाम की कंपनी के प्रमोटर अशोक भारद्वाज नाम के एक सज्जन बताए जाते हैं।


बाँध बनाने वाली कंपनियां ब्लैक लिस्टेड
कारम डैम में लीकेज के बाद सरकार ने पहली कार्रवाई करते हुए निर्माण में लापरवाही बरतने पर एएनएस कंस्ट्रक्शन और सारथी कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही दोनों कंपनियों को नोटिस भी भेजा गया है। दोनों कंपनियों का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड कर दिया है।

Share:

Next Post

परिवहन अफसर ने बाबू पत्नी के साथ मिलकर बनाई आय से 600 गुना अधिक संपत्ति

Thu Aug 18 , 2022
जबलपुर। प्रदेश में लंबे समय बाद किसी परिवहन अधिकारी के यहां छापा पड़ा है। जबलपुर एआरटीओ संतोष पाल के यहां देर रात ईओडब्ल्यू छापेमारी कार्रवाई की हैं। इस दौरान एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी की आय से 650त्न अधिक संपत्ति ईओडब्ल्यू के हाथों में लगी है। जिसके दस्तावेज और अन्य पहलुओं पर टीम जांच […]