img-fluid

Corona से बचाव के लिए Government हर संभव प्रयास कर रही: Vishnudatta Sharma

April 16, 2021

भोपाल। कोरोना (Corona) के संकट से निपटने के लिए कटनी (Katni) प्रशासन ने बेहतर प्रबंधन करने का प्रयास किया है। देश सहित प्रदेश में जिस प्रकार से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आगामी समय में हमें और सजग रहने की आवश्यकता है। प्रशासन और सरकार ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी और अन्य जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रही है। ऑक्सीजन (Oxygen) को लेकर उपलब्धता बनी रहेगी, इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी। रेमिडिसीवर इंजेक्शन (Remidisivor Injection) की उपलब्धता लगातार बढ़़ी है। यह संकट प्रकृति जन्य संकट है, इसलिए कोरोना (Corona) को लेकर हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudatta Sharma) ने कही। शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में सबकी मदद, सबका सहयोग और अवेयरनेस (Awareness) की जरूरत है। लॉकडाउन (Lockdown) में परेशानियां हो सकती हैं परंतु परेशानियों से ज्यादा अपनी जिंदगी महत्वपूर्ण है। कमियों को दूर करने का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच में अवेयरनेस (Awareness) लाकर लोगों को प्रेरित करना है।

Share:

  • Congress की तरह BJP में भी Sindhiya मप्र की राजनीति से बाहर!

    Fri Apr 16 , 2021
    पार्टी बदल गई लेकिन नहीं बदला फॉर्मूला भाजपा ने राज्य में सिंधिया को अब तक नहीं दी कोई बड़ी जिम्मेदारी भोपाल। करीब एक साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) का दामन थामा था। कांग्रेस (Congress)  में 18 साल लंबी पारी खेलने के बाद जब अपने समर्थकों के साथ उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved