img-fluid

ETF में निवेश का बढ़ता ट्रेंड: सोना-चांदी के बाहर भी कमाई के बड़े मौके, बैंकिंग से लेकर ग्लोबल मार्केट तक विकल्प

April 27, 2026

नई दिल्ली। कई निवेशक हाल के महीनों में सोना और चांदी (Gold and Silver) के शानदार रिटर्न देखकर चूक गए अवसर पर सोच में पड़ गए हैं। जहां पिछले एक साल में सोने ने लगभग 56% और चांदी ने करीब 155% का रिटर्न दिया है, वहीं अब निवेश की दुनिया में ETF (Exchange Traded Fund) को लेकर रुचि तेजी से बढ़ रही है।

ETF अब सिर्फ सोना-चांदी तक सीमित नहीं
ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड अब केवल गोल्ड और सिल्वर तक सीमित नहीं रहे। यह अब निवेश की एक “मल्टी-ऑप्शन टोकरी” बन चुके हैं, जिसमें बैंकिंग, आईटी, सरकारी बॉन्ड और यहां तक कि अमेरिकी शेयर बाजार तक में निवेश का मौका मिलता है। भारत में पैसिव निवेश की समझ बढ़ने के साथ ETF में निवेश में भी तेजी आई है।

ETF में निवेश में जबरदस्त उछाल
वित्त वर्ष 2025-26 में ETF में निवेश पिछले साल की तुलना में करीब 94% बढ़ा है। खासकर गोल्ड ETF में निवेश लगभग 350% और सिल्वर ETF में 296% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण इनका शानदार रिटर्न रहा है।


  • क्यों बढ़ रही है ETF की लोकप्रियता?
    ETF को लोकप्रिय बनाने में तीन मुख्य कारण हैं—
    कम लागत: फंड केवल इंडेक्स को फॉलो करता है, इसलिए खर्च कम होता है।
    पारदर्शिता: यह किसी इंडेक्स की हूबहू नकल करता है।
    आसान ट्रेडिंग: इसे शेयर की तरह किसी भी समय खरीदा या बेचा जा सकता है।

    ETF के प्रमुख प्रकार

    ETF कई तरह के होते हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
    इक्विटी ETF: जैसे Nifty 50, Sensex आधारित फंड, साथ ही बैंकिंग और आईटी सेक्टर ETF
    कमोडिटी ETF: गोल्ड और सिल्वर ETF
    डेट/बॉन्ड ETF: सरकारी और कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश
    इंटरनेशनल ETF: जैसे Nasdaq 100 और S&P 500 में निवेश का मौका

    ETF चुनते समय क्या देखें?
    निवेश से पहले तरलता, एक्सपेंस रेशियो और ट्रैकिंग एरर पर ध्यान देना जरूरी है। जिन ETF में ट्रेडिंग ज्यादा होती है, वे बेहतर माने जाते हैं। कम खर्च और कम ट्रैकिंग एरर वाले ETF लंबे समय में ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं।

    निवेश में समझदारी जरूरी
    विशेषज्ञों के अनुसार ETF में निवेश करते समय सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करना पर्याप्त नहीं है। एसेट एलोकेशन, एंट्री-एग्जिट टाइमिंग और पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग की जिम्मेदारी निवेशक की होती है। सही रणनीति और दीर्घकालिक सोच ही बेहतर रिटर्न की कुंजी है।

    Share:

  • लंदन में नीलामी के लिए तैयार जयपुर राजघराने का ‘सुपरकंप्यूटर’, 25 करोड़ तक लग सकती है बोली

    Mon Apr 27 , 2026
    जयपुर। राजस्थान के शाही इतिहास (Imperial history) और विज्ञान की विरासत से जुड़ा एक अनोखा खगोलीय यंत्र (unique astronomical instrument) अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियों में है। 17वीं सदी का दुर्लभ ‘एस्ट्रोलेब’ (खगोलीय गणना यंत्र) 29 अप्रैल को लंदन स्थित (Sotheby’s) में नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। विशेषज्ञ इसे उस दौर का ‘सुपरकंप्यूटर’ (supercomputer) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved