बड़ी खबर राजनीति

गुपकारों ने जम्मू-कश्मीर तो ममता ने बंगाल में घोंटा लोकतंत्र का गला: अनुराग ठाकुर

जम्मू। जम्मू और कश्मीर डीडीसी चुनावों के प्रभारी, केंद्रीय वित्त और कॉर्पारेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “गुप्कर गैंग और ममता बनर्जी, दोनों ही तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का प्रसार करती हैं। दोनों ही, भय, द्वेष और सार्वजनिक जीवन में व्यवधान पैदा करने वालों के साथ मिले हुए हैं।”

ठाकुर ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर दिन-दिहाड़े हुए हमले से पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की स्तिथि का एहसास हो जाता है। मैं, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के मुखिया पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बरता पूर्ण हत्या को प्रोत्साहित किया। ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग किया है।

ठाकुर ने कहा कि न तो उनकी ममता दिखाई दे रही है और न ही वह अपने लोगों के लिए दीदी की तरह व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने राज्य का नेतृत्व करने का लोकतांत्रिक अधिकार खो दिया है। उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों को साधने के लिए तानाशाही, अलोकतांत्रिक गतिविधियों और हमलों को प्रोत्साहित क्यों करती हैं? सत्ता के लालच में और कितने राजनीतिक विरोधियों का वध किया जाएगा?

ठाकुर ने आगे कहा कि गुपकार गैंग भी ऐसा ही है। उन्होंने भी अपने राजनीतिक फायदे और बदले लेने की मानसिकता से राजनीतिक तंत्र का दुरुपयोग किया है। उन लोगों ने बैलट नहीं, बुलेट चलाने वाले को प्रोत्साहित किया लेकिन बढ़ते मतदान से यह स्पष्ट है कि लोगों ने अपने लोकतंत्र में अपना विश्वास स्थापित करने का मन बना लिया है। गुपकार गैंग के गुंडाराज का भारत में कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुशासन स्थापित है और आगे भी जारी रहेगा।

ठाकुर ने कहा कि गुपकार गैंग को अपने आलीशान घरों से बाहर निकलने के लिए और कितने मासूमों की मौत की जरूरत है? अलगाववादियों को अपने अंध समर्थन देने वाले गुपकार गैंग को रोकने में कितने आतंकी हमले करवाएंगे? ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग नफरत की राजनीति से तंग आ चुके हैं और शांति और समृद्धि चाहते हैं। वे अपने भविष्य के लिए प्रगति और एक प्रगतिशील एजेंडा चाहते हैं। भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस सर्दी के मौसम में ही गुपकार गैंग की विभाजनकारी राजनीति को दफन कर देगी और अगला बसन्त, भाजपा के विकास की एक नई सुबह होगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भाजपा सरकार ग्रामोफोन की अटकी सुई की तरह, जनहित में रुचि नहीं: अखिलेश

Fri Dec 11 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आन्दोलन को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामोफोन की अटकी सुई की तरह है, जनहित के कामों में उसकी रुचि नहीं। सच्चाई से उसका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है। वह तो कल्पना लोक में महल बनाती है […]