बड़ी खबर

दुनिया की आधी महिलाओं को करना पड़ता है मर्जी के बगैर गर्भधारण, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा


न्यूयार्क। दुनियाभर में हर साल गर्भवती होने वाली करीब 12.1 करोड़ महिलाओं में करीब आधी महिलाएं बिना मर्जी के गर्भधारण करती हैं। केवल 57 फीसदी प्रजनन और सेक्स संबंधी निर्णय लेने में सक्षम हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट-2022 के अनुसार बिना मर्जी के गर्भधारण करने वाली महिलाओं में करीब 60 फीसदी गर्भपात करा देती हैं।

इन कुल गर्भपात में 45 फीसदी असुरक्षित होते हैं, जो 5-13 फीसदी तक मातृ मृत्यु दर का कारण बनते हैं। यूएन जनसंख्या कोष की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया केनेम के अनुसार, बिना मर्जी के गर्भधारण के ये आंकड़े महिलाओं और लड़कियों के मूल अधिकारों के प्रति पूरी दुनिया की असफलता को दर्शाते हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1990 से 2019 के बीच प्रति हजार महिलाओं पर बिना मर्जी के गर्भधारण की संख्या 79 से कम होकर 64 तक आई है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन 64 देशों की महिलाओं के साथ ये अध्ययन किया गया। इनमें से 47 देशों की 40% महिलाएं गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं करतीं। कुल 23% महिलाएं न चाहते हुए भी सेक्स संबंधों के लिए ना नहीं कह पातीं और 8% गर्भनिरोधक का निर्णय लेने में असमर्थ हैं।

  • संयुक्त राष्ट्र के चौंकाने वाले आंकड़े
  • हर साल 12.1 करोड़ करती हैं गर्भधारण
  • केवल 57% महिलाएं प्रजनन और सेक्स संबंधी अधिकारों के निर्णय लेने में सक्षम
  • 23 फीसदी महिलाएं न चाहते हुए भी सेक्स संबंधों के लिए ना नहीं कह पातीं
  • 8% गर्भनिरोधक का निर्णय लेने में असमर्थ
Share:

Next Post

शाहिद कपूर को आया गुस्सा, डर गए आसपास के लोग, वीडियो हुआ वायरल

Fri Apr 1 , 2022
डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त है। यह फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना है। इस बीच शाहिद कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]