देश राजनीति

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, जानिए क्‍या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

नई दिल्ली । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आज आगाज हो गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (har ghar tiranga abhiyaan) में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज (National flag) फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय अधिक व्यक्तिगत बनाना है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

बता दें कि देश की आजादी के 75 वें वर्ष को मनाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इस आगाज के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।



‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। देश के अलग-अलग शहरों और गांवों में तिरंगा यात्रा निकलनी हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अपने घरों से तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में केवल तीन रंग नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भविष्य के हमारे सपनों का प्रतिबिंब है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय अधिक व्यक्तिगत बनाना है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

Share:

Next Post

खाली होता पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार, बढ़ता कर्ज और महंगाई के टूटते रिकॉर्ड

Sat Aug 13 , 2022
नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाला है. लेकिन जश्न जैसा कुछ भी नहीं है. ये देश इस समय कर्ज तले डूब चुका है, इसका विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड तेजी से घटता जा रहा है. महंगाई इतनी ज्यादा हो चुकी है कि आम जानता त्राहिमाम कर रही है. […]