img-fluid

Haryana Government गोल्डन ओलंपियन नीरज चोपड़ा को देगी छह करोड़

August 08, 2021

– पंचकूला में बनेगा एथलेटिक्स का अलग सेंटर

चंडीगढ़/पंचकूला। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को पहला गोल्ड (India’s first gold) दिलवाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने छह करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश और हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि है। नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार में क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर में कंसेशनल रेट पर प्लाट भी दिया जाएगा। हरियाणा सरकार पंचकूला में एथलेटिक्स का अलग सेंटर बनाएगी, जिसमें नीरज चोपड़ा को उस सेंटर का हेड बनाएंगे। सभी खेलों को और बढ़ावा दिया जाएगा। नीरज चोपड़ा पंचकूला में ही काफी समय से ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अभ्यास करते रहे हैं।


  • नीरज चोपड़ा ने जैसे ही गोल्ड अपने नाम किया तो पंचकूला से लेकर पानीपत तक समूचा हरियाणा जश्न में डूब गया। ओलम्पिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले हिंदुस्तान के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के घर शनिवार को मैच देखने के लिए पूरा जमावड़ा लगा रहा। पानीपत के डीसी सुशील सारवान खुद मैच देखने और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके घर पहुंचे। मैच के शुरू होने से लेकर अंत तक उपायुक्त सुशील सारवान वहीं रहे और जैसे ही नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता वे भी उनके पिता के साथ खुशी में झूमते नजर आये।

    बकौल उपायुक्त उन्हें शुरू से ही विश्वास था कि नीरज गोल्ड जीत कर लाएगा। उन्हें इसका अंदाजा हो चुका था। इसी अंदाजे के साथ उपायुक्त ने नीरज के परिवार को आखिरी थ्रो से पहले ही मिठाई खिलानी शुरू कर दी थी। इस अवसर पर नीरज के दादा धर्म सिंह ने कहा कि नीरज का बचपन से ही खेलों से बेहद लगाव था। वह बचपन से ही किसी न किसी खेल में अपनी रुचि रखता था। उसी रुचि का फल आज पूरे देश को मिला है जिसके कारण आज देश खुशी से झूम रहा है।

    नीरज के पिताजी सतीश ने पूरे देश को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि बेटा एक दिन मेरे साथ पूरे देश का बेटा बनेगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज इस खुशी के माहौल में डूब गया है, ऐसे बेटे हिंदुस्तान में अनेक होने चाहीए। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे देश को आज गर्व है। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि आज का दिन बेटे ने हिन्दुस्तान के साथ-साथ दुनिया के इतिहास में अपनी कामयाबी काे लिख दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य युवाओं को भी नीरज से प्रेरणा लेनी चाहीए। आज पानीपत जिले के साथ भारत देश का दुनिया में डंका बजा है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • MP: केन्द्रीय मंत्री तोमर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

    Sun Aug 8 , 2021
    लोगों के गुस्से का करना पड़ा सामना, गाड़ी पर फेंका कीचड़ ग्वालियर: केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Union Minister of Agriculture Development and Farmers Welfare Narendra Singh Tomar) शनिवार को मुरैना व श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों का दुःख-दर्द (grief of flood affected families) बांटने पहुंचे। उन्होंने आज हेलीकॉप्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved