img-fluid

‘राहुल गांधी का PA’ बनकर नेताओं को ठगता था शख्स, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

May 09, 2026

नई दिल्ली। खुद को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का पर्सनल असिस्टेंट (PA) बताकर कांग्रेस नेताओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देहरादून पुलिस ने अमृतसर निवासी 42 वर्षीय गौरव कुमार को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह पार्टी में बड़ा पद, संगठन में जिम्मेदारी और चुनाव टिकट दिलाने के नाम पर नेताओं को अपने जाल में फंसाता था।


  • पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को कांग्रेस हाईकमान से जुड़ा बताता था और भरोसा जीतने के लिए कनिष्क सिंह के नाम का इस्तेमाल करता था। उसने ट्रूकॉलर ऐप पर कनिष्क सिंह के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी, ताकि कॉल आने पर सामने वाले को लगे कि फोन कांग्रेस नेतृत्व की ओर से किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब देहरादून की कांग्रेस नेता भावना पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव कुमार ने पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा देकर उनसे 25 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने कथित तौर पर कांग्रेस नेताओं की आवाज जैसी फर्जी रिकॉर्डिंग भी सुनाई। उसने यह भी दावा किया कि पार्टी नेतृत्व गणेश गोदियाल से नाराज है और संगठन में बदलाव के लिए पैसों की जरूरत है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक वेबसाइटों से नेताओं की जानकारी जुटाता था और फिर योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फोन करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके साथ कई अन्य लोग भी जुड़े थे, जिनमें छज्जू, रजत मदा और मनिंदर सिंह कालू के नाम शामिल हैं। यह गिरोह उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार के कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहा था।

    पुलिस का दावा है कि गौरव कुमार लंबे समय से इस तरह की ठगी में सक्रिय था। उसके खिलाफ हरियाणा, राजस्थान और बिहार में भी मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। जयपुर में उसने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर दो कांग्रेस नेताओं से करीब 1.90 करोड़ रुपये और 12 लाख रुपये की ठगी की थी। वहीं पटना में भी एक नेता से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है।

    जांच एजेंसियों को आशंका है कि कई और लोग भी इस गिरोह का शिकार हुए हैं, लेकिन राजनीतिक बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

    Share:

  • IPL के बाद टेलीविजन पर छाने की तैयारी में रोहित शर्मा, लेकर आ रहे नया शो, होगा सबसे बड़ा डेब्यू

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली. इंडियन क्रिकेट टीम (Cricket Team) के स्टार बैटर और पूर्व कप्तान (Former Captain)  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जो भी काम करते हैं, वो हमेशा उनके फैंस को पसंद ही आता है. फिर चाहे वो कोई इंटरव्यू हो या ऐड, रोहित का निराला अंदाज हमेशा लोगों के दिलों पर छाए रहता है. ऐसे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved