देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

रैन बसेरा में रहने वाले नागरिकों की सेहत की होगी जांच : मुख्यमंत्री शिवराज

– मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, भोजन की गुणवत्ता भी देखी

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार रात को राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) के दो रैन बसेरों में नागरिकों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा (Review of arrangements in two night shelters) लिया। उन्होंने पहले यादगार ए शाहजहांनी पार्क के पास स्थित रैन बसेरे पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण (inspection of systems) किया। मुख्यमंत्री ने यहां रह रहे नागरिकों से रहवास व्यवस्था और सर्दी से बचाव के लिए गरम कपड़ों की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। रैन बसेरा पहुँचने पर वहाँ के रहवासियों ने मुख्यमंत्री चौहान का मामा-मामा कह कर हर्ष-ध्वनि से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल शहर सहित प्रदेश के अन्य नगरों के रैन बसेरों में रह रहे नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था होगी। बड़े शहरों में कार्य के लिए आने वाले नागरिक दिन में व्यस्त रहते हैं इसलिए रात्रि के समय डॉक्टर्स टीम स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आएगी। सामान्य रोगों सहित गंभीर रोगों की पहचान होने पर उपचार की व्यवस्था जरूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे के निकट अलाव और लकड़ियों का प्रबंध कर नागरिकों को शीत से बचाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

relpost]

मुख्यमंत्री चौहान ने सागर के भूपेंद्र साहू, होशंगाबाद के दशरथ प्रसाद, जबलपुर के दीपक, भोपाल के सुरेंद्र शर्मा और ललितपुर (उत्तरप्रदेश) के बाबूलाल कुशवाहा से चर्चा कर इंतजामों की जानकारी ली। यहां मुख्यमंत्री ने नागरिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन को चख कर, गुणवत्ता भी देखी। रैन बसेरे में करीब 400 बिस्तर क्षमता है। आज यहाँ लगभग 200 नागरिक रह रहे हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हमीदिया चिकित्सालय परिसर में स्थित रैन बसेरे का अवलोकन किया और नागरिकों के लिए बिस्तर, गरम कपड़ों और भोजन की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों से बातचीत भी की। नरसिंहपुर जिले के श्री दलपत सिंह यादव और भोपाल के सोनू ने बताया कि उन्हें रैन बसेरे में जरूरी सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। हमीदिया अस्पताल के इस रैन बसेरे में प्रेरणा सेवा ट्रस्ट से भी भोजन व्यवस्था में सहयोग प्राप्त होता है। कुल 66 बिस्तर क्षमता के रैन बसेरे में आज 23 नागरिक व्यवस्थाओं का लाभ ले रहे हैं।

Share:

Next Post

बुधवार का राशिफल

Wed Dec 6 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.40, सूर्यास्त 05.21, ऋतु – शीत अगहन कृष्ण पक्ष नवमी, बुधवार, 06 दिसम्बर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]