बड़ी खबर

PNB Case : मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर डोमिनिका की कोर्ट में सुनवाई आज, ये सबूत पेश करेगा भारत

डेस्‍क। फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर कोशिशें तेज रही हैं। बुधवार को डोमिनिका की कोर्ट (ईस्ट कैरिबियन सुप्रीम कोर्ट) मामले पर सुनवाई करके यह फैसला देने वाली है कि मेहुल चोकसी को भारत को सौंपा जाए या उसे एंटीगा और बरबूडा डिपोर्ट किया जाए। भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे से यह सुनवाई शुरू होगी। भारत सरकार के तरफ से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई की टीम डोमिनिका में मौजूद है।

वहां मौजूद भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी डोमिनिका सरकार के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई की पूरी तैयारी कर चुके हैं। डोमिनिका की अदालत में भारत सरकार का पक्ष पेश करने के लिए जो लीगल टीम मौजूद रहेगी, उसका नेतृत्व डोमिनिका के वर्तमान अटॉर्नी जनरल लेवी ए। पीटर करेंगे। इसके अलावा सीबीआई और ईडी के अधिकारी इस मामले में कोर्ट द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।

मेहुल चोकसी के खिलाफ भारत पेश करेगा ये सबूत-
डोमिनिका की हिरासत में मौजूद मेहुल चोकसी का भारत से क्या रिश्ता है, इसे तमाम कागजातों के जरिए डोमिनिका की अदालत के सामने साबित किया जाएगा। मेहुल चोकसी को लेकर भारत द्वारा पेश किए जाने वाले सबूतों की लिस्ट…
1. सीबीआई की मांग पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड कार्नर नोटिस। रेड कार्नर नोटिस को चुनौती देने वाली मेहुल चोकसी की याचिका की कॉपी और इंटरपोल के पांच सदस्यीय कमेटी के फैसले की कॉपी, जिसमें इंटरपोल के कमीशन ऑफ कंट्रोल विभाग ने चोकसी की याचिका खारिज कर दी थी।
2. मेहुल चोकसी के नाम जारी किए गए सभी पासपोर्ट की कॉपी और पासपोर्ट के लिए मेहुल चोकसी के एप्लीकेशन फॉर्म, जिसमें मेहुल चोकसी का जन्म स्थान मुंबई, जन्मतिथि- 05/05/1959 बताया गया है। इन सबमें मेहुल चोकसी की फोटो, उसके दस्तखत और दूसरी जानकारियां उपलब्ध हैं।
3. मेहुल चोकसी के जो पासपोर्ट कोर्ट को दिए जाएगें, उनमें- G2453252 जारी करने की तारीख- 27.03.2007, Z1776927 जारी करने की तारीख- 19.10.2007, Z2198941 जारी करने की तारीख- 24.03.2011, Z3396732 जारी करने की तारीख- 10.09.2015 है
4. भारत सरकार द्वारा मेहुल चोकसी को जारी PAN कार्ड की कॉपी और इसे बनवाने के समय मेहुल चोकसी की तरफ से दी गई एप्लीकेशन कॉपी और संबंधित कागजातों की कॉपी। मेहुल चोकसी को जो पैन कार्ड जारी किया गया था, उसका नंबर है- AABPC1415E
5. मेहुल चोकसी की कंपनी- गीतांजलि ज्वेलर्स और अस्मि ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मौजूद सभी कागजात।
6. सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर की कॉपी। मेहुल चोकसी के खिलाफ अलग-अलग भारतीय कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेशों की कॉपी और भारतीय अदालतों में मेहुल चोकसी के द्वारा दायर किए गए एप्लीकेशन की कॉपी और संबंधित कागजात।
7. मेहुल चोकसी के विभिन्न प्रापर्टी के कागजात, जिन्हें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जब्त किया है और उन प्रापर्टी में मेहुल चोकसी की लगी फोटो, उसके दस्तखत वगैरह पेश किए जाएगें।
8. मेहुल चोकसी के फरार होने के बाद सितंबर 2018 में सरेंडर किए गए पासपोर्ट और उसके साथ दिया गया एप्लीकेशन फार्म।
9. एंटीगा के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा 14 अक्टूबर 2019 को मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गया नोटिस, जिसमें मेहुल चोकसी पर एंटीगा के नागरिकता कानून के तहत भारत से संबंधित जानकारियां छुपाने पर कार्रवाई किए जाने की बात है।
10. मेहुल चोकसी के परिवार के दूसरे सदस्यों की डिटेल्स, उनके पासपोर्ट और कागजात। साथ ही मेहुल चोकसी से परिवार के दूसरे सदस्यों की रिश्तेदारी के सबूत।
11. अलग-अलग बैंको में मेहुल चोकसी के नाम से मौजूद बैंक अकाउंट और उससे संबंधित दस्तावेज, जिसमें उसकी फोटो और दस्तखत मौजूद हैं।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों और न्यायिक प्रक्रिया के मुताबिक, मेहुल चोकसी के मामले में भारत सरकार का कानूनी पक्ष बेहद मजबूत है। डोमिनिका की अदालत को सिर्फ यह देखना है कि मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है या नहीं। साथ ही मेहुल चोकसी की पहचान क्या है यानी उसका भारत और एंटीगा के साथ क्या रिश्ता है। मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,500 करोड़ रुपए के गबन का आरोप हैं। चोकसी ने 2017 में एंटीगा और बारबुडा की नागरिकता ली थी और जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से भाग गया था। इसके बाद ही यह घोटाला सामने आया था। नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।

Share:

Next Post

बॉलीवुड में एंट्री से पहले एक्‍टर Vijay Deverakonda पर लगा ये बड़ा आरोप

Wed Jun 2 , 2021
मुबंई। विजय देवरकोंडा(Vijay Deverakonda) आज साउथ सिनेमा का एक प्रसिद्ध सितारा है। हर दूसरी फिल्म में मेकर्स विजय को लेने को बेताब रहते हैं। एक्टर पर्दे पर अब तक कई हिट फिल्मों में दे चुके हैं। अभिनेता की छोटे से करियर में एक लंबी फैन-फॉलोइंग हो गई हैं।अब विजय को लेकर एक चौंकाने वाली खबर […]