img-fluid

गुवाहाटी में भारी बारिश बन गई लोगों की परेशानी का सबब

April 20, 2026


गुवाहाटी । गुवाहाटी में भारी बारिश (Heavy rains in Guwahati) लोगों की परेशानी का सबब बन गई (Have caused Problems for the People) ।

  • असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया ।

    जिला आयुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कामरूप (मेट्रो) के अध्यक्ष स्वप्नील पॉल द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 20 अप्रैल को बंद रहे । प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया । इस संबंध में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उच्च शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सहित संबंधित सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए । प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है।

    भारी बारिश ने गुवाहाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जलभराव की समस्या ने शहरी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रास्तों में पानी भरने और लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

    गौरतलब है कि जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    Share:

  • PM मोदी का कल का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी में आग की वजह से टला लोकार्पण

    Mon Apr 20 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का मंगलवार को प्रस्तावित राजस्थान दौरा स्थगित कर दिया गया. राजस्थान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी को मंगलवार को राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करना था, लेकिन रिफाइनरी में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved