
काठमांडू. नेपाल (Nepal) के सोलुखुम्बु (Solukhumbu) जिले में दो हेलिकॉप्टरों (Two helicopters) की टक्कर (collided) हो गई. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे, तभी उनके पंखे आपस में टकरा गए.
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि, फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए. प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए हैं. हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी ने भी हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि, खुम्बु पासांगल्हामु के फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए.
वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा
सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक वहां 2 हेलीकॉप्टर आ गए और दोनों आपस में टकरा गए. टकराते ही दोनों हेलीकॉप्टरों के परखच्चे उड़ गए और वे जमीन पर गिर पड़े. इससे आस-पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है.
🚨 TWO HELICOPTERS COLLIDE DURING LANDING IN NEPAL ONE FOREIGN NATIONAL KILLED
Two helicopters operated by Fishtail Air and Air Dynasty collided while landing at Pheriche helipad in Solukhumbu district, Nepal on Tuesday morning.
The collision reportedly involved their rotor blades. One foreign national was killed and another person was injured. Both pilots were reported safe.
Authorities are investigating the incident.
🎥 Video shared online
#Nepal #HelicopterAccident
— contentkikamii (@contentkikamii) November 3, 2026
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक हादसा थे हुआ जब दोनों छोटे हेलीकॉप्टर एक साथ लैंड करने की कोशिश कर रहे थे. बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में पर्यटकों, पर्वतारोहियों और लॉजिस्टिक्स को पहुंचाने के साथ-साथ इमरजेंसी के दौरान भी छोटे हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि नेपाल की भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम में इन हेलीकॉप्टर्स को उड़ाना चुनौतीपूर्ण होता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved