बड़ी खबर व्‍यापार

यहां दो रुपये से भी कम में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई है। बीते दिनों सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की।

प्रतिदिन बढ़ रही तेल की कीमत नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। देश में ग्राहक पेट्रोल व डीजल के बेस प्राइस यानी एक्स फैक्टरी का लगभग तीन गुना ज्यादा दे रहे हैं। बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी भी परेशान है। 

भारत में इतना है दाम : दिल्ली (Delhi) में आज पेट्रोल का दाम 90.93 रुपये और मुंबई (Mumbai) में 97.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में यह 91.12 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 92.90 के भाव पर बिक रहा है। भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पेट्रोल डेढ़ रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।

वेनेजुएला (Venejuala) में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल : वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 1.50 रुपये है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में दो रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है।

ईरान (Iran) में पांच रुपये से कम में मिलता है एक लीटर पेट्रोल : ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है। ईरान की राजधानी तेहरान है। 

अंगोला (Aangola) में मिलता है पानी की बोतल से भी सस्ता पेट्रोल : बाजार में अगर आप एक लीटर पानी की बोतल खरीदते हैं तो यह भी 20 रुपये की मिलती है। लेकिन अंगोला में पेट्रोल इससे भी सस्ता है। अंगोला दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है। दरअसल अंगोला में पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है इसलिए यहां तेल सस्ता है। यहां लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 17.82 रुपये चुकाते हैं।

चौथे स्थान पर अल्जीरिया का नाम : दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में चौथे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत अभी 25.15 रुपये प्रति लीटर है।

कुवैत (Kuvet) में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.25 रुपये : वेनेजुएला, ईरान, अंगोला और अल्जीरिया के बाद कुवैत में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.25 रुपये है। ईरान की ही तरह कुवैत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए कुवैत से कई देश कच्चा तेल खरीदते हैं।

Share:

Next Post

1 मार्च से सरकारी अस्पतालों में लगेगा फ्री कोरोना टीका, प्राइवेट में देने होंगे पैसे

Wed Feb 24 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना वायरस टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। फैसले के मुताबिक देश में 1 मार्च से 60 से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। 45 से ज्यादा उम्र के लोग जो गंभीर रूप से बीमार हैं, उनका भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश […]