img-fluid

जानिए आज क्यों बंद है घरेलू शेयर बाजार? BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

May 01, 2026

मुम्बई। आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) की वजह से शेयर बाजार (Stock Market holidays today) में छुट्टी है। सेंसेक्स और निफ्टी में कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई (BSE-NSE) आज पूरा दिन बंद रहेगा। अब घरेलू शेयर बाजार सीधा सोमवार को खुलेगा। बता दें, स्टॉक मार्केट में छुट्टी की वजह से इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट्स आज पूरी तरह से सस्पेंड रहेगा।

कमोडिटी मार्केट्स में क्या रहेगा? (MCX Holidays today details)
आज कमोडिटी मार्केट सिर्फ सुबह के समय ही बंद रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया सुबह के 9 बजे से शाम को 5 बजे तक बंद रहेगा। शाम को 5 बजे से 11.55 मिनट तक MCX खुल जाएगा। इसके अलावा नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (National Commodity & Derivatives Exchange Limited) सुबह और शाम के सत्र के दौरान बंद रहेगा।


  • ग्लोबल मार्केट्स में भी छुट्टी (Global market holidays)
    आज लेबर डे की वजह से चीन, हॉन्ग कॉन्ग, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मॉरिशस, मलेशिया, वितयनाम, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका के शेयर बाजारों में भी छुट्टी है। फ्रांस, जर्मनी, ग्रीन, इटली, पोलैंड के शेयर बाजार भी लेबर डे (Labour Code) की वजह से बंद रहेगा।

    2026 में कब-कब बंद रहेगा घरेलू शेयर बाजार (Stock market holidays 2026)
    शेयर बाजार में इस साल कुल 16 छुट्टियां हैं। इस महीने सप्ताहिक छुट्टियां के अलावा दो दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसमें से एक आज का दिन है। इसके बाद अगली छुट्टी 28 मई को बकरीद के दिन है। जून के महीने में 26 तारीख को मुहर्रम का त्योहार है। जिसकी वजह से भी इस दिन छुट्टी रहेगी। जुलाई और अगस्त के महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है। महुरर्म के बाद अगली छुट्टी सितंबर में है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की वजह से कोई भी कारोबार नहीं होगा।

    25 दिसंबर को है आखिरी छुट्टी (share market holidays 2026)
    अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती और फिर 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी। नवंबर में भी दो छुट्टी है। 10 नवंबर को दिवाली और फिर 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की वजह से भी छुट्टी रहेगी। बता दें, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। यह साल की आखिरी छुट्टी है। कल यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक नीचे लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई थी।

    Share:

  • अब वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) और वियतनाम (Vietnam) के बीच सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Supersonic Cruise Missile) ब्रह्मोस (BrahMos) का सौदा जल्द हकीकत बनने जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की अगले हफ्ते होने वाली तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान करीब 5,800 करोड़ रुपये के इस समझौते पर मुहर लगने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved