img-fluid

बैंक में डिपोजिट जमा करने पर मिलेगा अब ज्यादा रिटर्न, क्या है सरकार का प्लान?

August 23, 2024

नई दिल्‍ली । बैंकों (Banks)में सावधि जमा (Fixed deposit) समेत अन्य योजनाओं में पैसा जमा (deposit money in plans)करने वाले लोगों को अब पहले ज्यादा ब्याज (higher interest)मिल सकता है। बैंक अपनी योजनाओं को आकर्षक(Attractive plans) बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है। खासकर छोटी अवधि से जुड़ी योजनाओं को बैंक ज्यादा आकर्षक बनाने जा रहे हैं।


  • बीते कुछ वर्षों के दौरान बैंकों में जमा धनराशि घटी है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अब लोग अपनी बचत को उन जगहों पर ले जा रहे हैं, जहां पर उन्हें ज्यादा रिटर्न के तौर पर ज्यादा लाभ दिखाई दे रहा है। इसलिए लोग अपनी जमा पूंजी को जोखिम भरी जगहों पर लगाने से भी नहीं कतरा रहे हैं, क्योंकि उन्हें बाकी जगहों पर ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। ऐसे में वित्त मंत्रालय से लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों से कह रहा है कि उन्हें अपनी योजनाओं को आकर्षक बनाना होगा। शनिवार को निदेशक मंडल की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था।

    अधिक जोखिम कवर दे सकते हैं

    इसी बीच सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज बैंक से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि सभी बैंक इस पर मार्च से काम कर रहे हैं। कुछ बैंकों ने अपनी एफडी को आकर्षक बनाया है, लेकिन अब इसमें बड़े बदलाव का समय आ गया है। अब बैंक एफडी पर ब्याज दर बढ़ाने के साथ ही जोखिम कवर (दुर्घटना बीमा) जैसा ऑफर भी देने पर विचार कर रहे हैं।

    कई बैंकों ने बचत खाते पर दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये कर दिया है। हालांकि, इसके साथ ही बैंक खाते में न्यूनतम धनराशि का नियम भी बढ़ाया है, जिससे कि लोग बचत खाते में भी कुछ धनराशि को रोके रखें, लेकिन शेयर बाजार व अन्य निवेश विकल्पों में अब अच्छा रिटर्न मिल रहा है, जिस कारण से बैंकों को भी इसे आकर्षक बनाना होगा।

    दूसरी जगहों पर मिल रहा ज्यादा रिटर्न

    रिजर्व द्वारा बीते महीने जारी की गई वित्तीय स्थाई रिपोर्ट से पता चलता है कि बैंक जहां 7.0 से 7.75 प्रतिशत तक सालाना रिटर्न दे रहे हैं तो वहीं लोगों को बीते वर्षों में शेयर बाजार में शेयर खरीदने और म्यूजअल फंड में पैसा लगाने से अच्छा खासा रिटर्न मिला है। रिपोर्ट में बताया गया कि निफ्टी-50 इंडेक्स में पैसा लगाने वाले लोगों को एक वर्ष में 28.6 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, प्रॉपर्टी व अन्य जगहों पर निवेश करने पर भी लोगों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसके साथ ही बांड और गैर वित्तीय संस्थानों में पैसा लगाने पर भी अच्छा खासा रिटर्न मिल रहा है।

    बीते वर्षो में निफ्टी इंडेक्स से रिटर्न की स्थित

    वर्ष 50 मिडकैप 150 स्मालकैप 250 माइक्रोकैप 250

    एक 29 56 63 85

    दो 13 26 23 37

    तीन 15 25 28 42

    नोट- आंकड़े प्रतिशत में हैं जो निफ्टी के विभिन्न इंडेक्स से जुड़े हैं

    बैंकों में एफडी पर मौजूदा रिटर्न की स्थिति

    दिन सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक

    444 7.25 7.75

    666 7.30 7.80

    365 6.80 7.30

    Share:

  • पैन-आधार लिंक न होने के कारण इनकम टैक्स रिफंड के दावे अटके, जाने विभाग ने क्‍या बताई प्रक्रिया

    Fri Aug 23 , 2024
    नई दिल्‍ली । अगर इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने के काफी दिनों बाद भी रिफंड नहीं आया है तो आपको आयकर विभाग (Income Tax Department) के ई-फाइलिंग पोर्टल (E-filing Portal) पर जाकर रिफंड की स्थिति जांचनी होगी। साथ ही यह भी जांचें कि आपका पैन कार्ड (PAN card) आधार संख्या से लिंक […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved