बड़ी खबर

दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में आए अब तक के सबसे ज्यादा 2.26 लाख कोरोना के मामले

  • 73 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए
  • मरने वालों की संख्या 5 लाख 62 हजार
  • दुनिया में एक करोड़ 26 लाख 15 हजार संक्रमित

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. दुनिया में अबतक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2.26 लाख नए मामले सामने आए हैं और 5388 लोगों की मौत हुई है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 26 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 62 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, 73 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 47 लाख 32 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अब तक 33 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में कुल 18 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
अमेरिका: केस- 3,291,376, मौतें- 136,652
ब्राजील: केस- 1,804,338, मौतें- 70,524
भारत: केस- 822,603, मौतें- 22,144
रूस: केस- 713,936, मौतें- 11,017
पेरू: केस- 319,646, मौतें- 11,500
चिली: केस- 309,274, मौतें- 6,781
स्पेन: केस- 300,988, मौतें- 28,403
यूके: केस- 288,133, मौतें- 44,650
मैक्सिको: केस- 282,283, मौतें- 33,526
इरान: केस- 252,720, मौतें- 12,447
ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब और साउथ अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।

Share:

Next Post

विवेक ओबेरॉय की फिल्म इति का म्यूजिक कंपोज करेंगे राजेश रोशन

Sat Jul 11 , 2020
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल में सुशांत सिंह राजूपत के सुसाइड के बाद गुटबाजी पर अपनी बात रखी थी। इन दिनों विवेक ओबेरॉय सुर्खियों में हैं। विवेक ओबेरॉय अब निर्माता के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का नाम इति है और इस फिल्म को विवेक ओबेरॉय प्रोड्यूसर करेंगे। फिल्म को विशाल मिश्रा निर्देशित करेंगे। […]