नई दिल्ली (New Delhi)। एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) रमजान के पवित्र महीने में सऊदी अरब के मक्का की पवित्र तीर्थयात्रा पर हैं. उन्होंने अपना 27वां रोजा पूरा करते हुए कहा कि या अल्लाह हमारी दुआओं को स्वीकार करो.
हिना खान ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, ‘अल्हम्दुलिल्लाह 27वां रोजा, आज सुबह अल्लाह के घर में कुरान पाक का आखिरी, 30वां पारा पूरा किया, या अल्लाह हमारी दुआओं को कुबूल करो और जो भविष्य को बीत चुके वक्त से बेहतर बनाओ, आमीन.’
हिना खान अगली बार फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ में नजर आएंगी. वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ से पंजाबी फिल्म में भी डेब्यू कर रही हैं
हिना खान की बीते दिनों तबीयत ठीक नहीं थी. रमजान की वजह से उनकी सेहत में काफी गिरावट आई थी. खबर आई थी कि उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था:
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved